Shukra Gochar 2024: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रहों में शुक्र के प्रभाव को बेहद खास माना जाता है। इसके आधार पर व्यक्ति के सुख और भाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र धन, संपत्ति, ऐश्वर्य, सौंदर्य, कला और आराम के कारक है। कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति विलासिता जीवन जीता है। इतना ही नहीं इन जातकों को समाज में भी मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार शुक्र जल्द ही गोचर करने वाले है। वह 2 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। साथ ही करियर, नौकरी और व्यापार में भी मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।