Nautapa 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों में इस समय धैर्य और समझदारी बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। नए लोगों पर अधिक भरोसा करना परेशानियां पैदा कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है, जिससे रिश्तों में दूरी आने की आशंका रहेगी। किसी भी बात में जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें। मान-सम्मान को लेकर भी स्थिति संवेदनशील रह सकती है। अचानक से आपके सामने कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। वहीं यात्रा के दौरान भी सतर्क रहने की जरूरत होगी।