फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulank 3: नेतृत्व, ज्ञान और सलाह देने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, जानें किन क्षेत्रों में होते हैं सफल

Tue, 03 Feb 2026 04:57 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mulank 3 Career: मूलांक 3 वाले लोगों को करियर का चुनाव करते समय ऐसे क्षेत्रों में जाना चाहिए, जहां ज्ञान, सलाह और नेतृत्व की जरूरत हो। आइए जानते हैं कि मूलांक 3 के जातकों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन क्या होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मूलांक 3 वालों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन - फोटो : Amar Ujala
Mulank 3 Best Career Options  अंक ज्योतिष में मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 3 होता है। बृहस्पति ज्ञान, समझदारी, मार्गदर्शन और विस्तार का प्रतीक है। यही कारण है कि मूलांक 3 वाले लोग स्वभाव से बुद्धिमान, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। इन्हें सीखना-सिखाना पसंद होता है और समाज में सम्मान पाने की इच्छा भी प्रबल रहती है।

Mulank 2 Career: इन क्षेत्रों में खूब नाम कमाते हैं मूलांक 2 वाले, चुनें थिएटर या काउंसलिंग जैसे करियर ऑप्शन

मूलांक 3 के जातक बातों को साफ और प्रभावशाली ढंग से रखने में माहिर होते हैं। इनकी सोच सकारात्मक होती है और ये कठिन परिस्थितियों में भी समाधान निकालने की कोशिश करते हैं। ऐसे में करियर का चुनाव करते समय इन्हें ऐसे क्षेत्रों में जाना चाहिए, जहां ज्ञान, सलाह और नेतृत्व की जरूरत हो।
विज्ञापन

2 of 5
शिक्षा का क्षेत्र - फोटो : adobe stock
शिक्षा का क्षेत्र
शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 3 वालों के लिए बेहतरीन अवसर होते हैं। ये अच्छे शिक्षक, प्रोफेसर, कोच या ट्रेनर बन सकते हैं। बच्चों और युवाओं को मार्गदर्शन देना इनके स्वभाव में होता है। इसके अलावा लेखक, कंटेंट राइटर, एडिटर या पत्रकार के रूप में भी ये अच्छा नाम कमा सकते हैं, क्योंकि इन्हें पढ़ना-लिखना और अपनी बात लोगों तक पहुंचाना पसंद होता है।

Numerology: मूलांक 1 वाले लोग किस करियर में होते हैं सफल? जानें इनकी रुचियां और भविष्य संकेत
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : adobe stock
सरकारी नौकरी
सरकारी नौकरी भी मूलांक 3 वालों के लिए एक अच्छा विकल्प मानी जाती है। प्रशासनिक सेवाएं, शिक्षा विभाग, न्यायिक क्षेत्र या उच्च पदों वाली नौकरियों में ये सफल हो सकते हैं। बृहस्पति का प्रभाव इन्हें ईमानदार और अनुशासित बनाता है, जो सरकारी कामकाज में जरूरी होता है।

4 of 5
मूलांक 3 के लिए उपयुक्त व्यापार के क्षेत्र - फोटो : adobe stock
मूलांक 3 के लिए उपयुक्त व्यापार के क्षेत्र
  • एजुकेशन से जुड़े बिजनेस, कोचिंग सेंटर, पब्लिशिंग हाउस या कंसल्टेंसी का काम कर सकते हैं। 
  • धार्मिक, आध्यात्मिक या ज्योतिष से जुड़े कार्यों में भी इन्हें सफलता मिलती है। 
  • ये अच्छे सलाहकार, मोटिवेशनल स्पीकर या लाइफ कोच बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉर्पोरेट सेक्टर में उपयुक्त पद - फोटो : adobestock
कॉर्पोरेट सेक्टर में उपयुक्त पद 
  • मैनेजमेंट और लीडरशिप रोल 
  • मैनेजर
  • एचआर  
  • ट्रेनिंग हेड आदि



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें