फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 3 Feb: इन मूलांक वालों की परेशानियां होंगी कम, नई नौकरी और धन लाभ के बनेंगे योग

Tue, 03 Feb 2026 07:23 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी और व्यापार में पिता और भाई दोनों का समर्थन पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। छात्रों को गुरु जी से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप करियर को नई दिशा देंगे और अगर आपके कुछ काम अटके हुए थे, तो वह पूरी होंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions - फोटो : अमर उजाला
अंक 2
मूलांक 2 वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। अगर पहले पुरानी बातों का तनाव बना हुआ था, तो आप हल्का महसूस करेंगे। कोई पुरानी बीमारी से भी मुक्ति प्राप्त होगी। नए लोगों से मिलेंगे और जीवन में नई शुरुआत आप करेंगे। निवेश से भी अच्छा लाभ आपको होगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

4 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions - फोटो : अमर उजाला
अंक 3
व्यापार के कामों को लेकर लोगों से अनबन हो सकती है। साथियों के साथ चल रहा मनमुटाव कार्य को भी प्रभावित करेगा। इस समय संचित धन में वृद्धि होगी। हालांकि, नौकरी करने वालों को विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। धैर्यवान बने रहें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions - फोटो : अमर उजाला
अंक4
आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। करियर में समझौता न करने फैसला आपके भविष्य को चमाएगा। प्रेम संबंध को मित्रों के साथ शेयर करेंगे। रिश्तों में आपका नम्र व्यवहार आपके लिए ही फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग -हरा
विज्ञापन

6 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions - फोटो : अमर उजाला
अंक 5
मूलांक 5 वालों को संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता। आप उनके लिए कोई खरीदारी भी करेंगे और परिवार में इस समय खुशियों का माहौल बना रहेगा। निवेश में धन लगाने से मन से भी अधिक फायदा इस समय होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions - फोटो : अमर उजाला
अंक 6
आज दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में कुछ बातें रहेंगी और भावनाएं कुछ अधिक हावी रह सकती हैं। आत्मविश्वास के साथ चीजों को आप सुलझाएंगे और आगे बढ़ेंगे। सेहत परेशान कर सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी

8 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions - फोटो : अमर उजाला
अंक 7 
आज दिन आपकी मेहनत का फल लेकर आएगा। परीक्षा के परिणाम आएंगे।  व्यापार की योजनाएं भी सफल होती दिखेंगी। परिवार वालों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्य करा सकते हैं। घर और बाहर दोनों जगह आपको साथ मिलेगा। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions - फोटो : अमर उजाला
अंक 8
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। आपके रिश्तों को लेकर प्रयास सफल होंगे। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। वाहन लेने का सपना पूरा होता दिख रहा है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
Ank Jyotish Numerology Predictions - फोटो : अमर उजाला
अंक 9
कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यक्तिगत स्तर पर अधिक भरोसा करना आपके परेशानियों को बढ़ा सकता है। लेकिन व्यापारिक तौर पर रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें