फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ, नई नौकरी और तरक्की के बनेंगे योग

Wed, 09 Apr 2025 05:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Moon Transit In Virgo: चंद्रमा लगभग ढाई दिन में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, लेकिन तीन राशियों के लिए कन्या राशि में चंद्रमा का प्रवेश विशेष फलदायी साबित होगा। इस समय को करियर में नए अवसर, धन लाभ, और मानसिक संतुलन के लिए वरदान माना जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
चंद्रमा का कन्या में गोचर - फोटो : adobe stock
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों का विशेष महत्व है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति होने पर जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, अशुभ ग्रहों के चलते जातक को जीवन में ढेर सारी परेशनियों का समना करना पड़ता है।
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त में होंगे सभी शुभ कार्य, जानें तिथि और महत्व
आने वाले कुछ दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माने जा रहे हैं। 10 अप्रैल को चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होने जा रहा है और यह गोचर कई राशियों की किस्मत बदल सकता है। खास बात यह है कि इसके ठीक दो दिन बाद, 12 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जन्मोत्सव भी पड़ रहे हैं। इस संयोग को बेहद शुभ माना गया है।
Vikat Sankashti Chaturthi 2025: विकट संकष्टी चतुर्थी कब? चंद्रोदय पर करें गणपति पूजन, हर संकट होगा दूर
इस दौरान चंद्र देव की कृपा कुछ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से न केवल फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा, बल्कि रुका हुआ कारोबार भी दौड़ेने लगेगा।आइए जानते हैं कि किन राशियों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी।
Vivah Muhurat 2025: 14 अप्रैल से खुलेंगे शुभ कार्यों के द्वार, जानें अप्रैल से जून तक के विवाह मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 4
चंद्रमा का कन्या में गोचर - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि  
इस गोचर का सबसे ज़्यादा लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को एक नहीं, कई विकल्प मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
चंद्रमा का कन्या में गोचर - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि  
चंद्रमा की यह चाल कर्क राशि वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत दे रही है। करियर में उन्नति होगी, प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। जो लोग कर्ज़ के बोझ से दबे थे, उन्हें राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन का है। घर का माहौल भी शांतिपूर्ण और सहयोगी रहेगा।
विज्ञापन

4 of 4
चंद्रमा का कन्या में गोचर - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि  
कन्या राशि वालों के लिए तो चंद्र गोचर सीधा सौगात बनकर आ रहा है। व्यापार में मुनाफा, नए ऑर्डर्स और नए साझेदार मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में बड़ा बदलाव या उन्नति संभव है। व्यक्तिगत जीवन में भी रिश्तों की पुरानी कड़वाहट दूर हो सकती है और सुकून का अनुभव होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें