फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि की राशि में पहुंचकर चंद्रमा मचाएंगे धमाल, इन राशियों को मिलेगी सफलता और शुरू होंगे अच्छे दिन

Thu, 17 Sep 2026 04:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

21 से 23 सितंबर तक मन के कारक ग्रह चंद्रमा शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों के इस दौरान बहुत ही शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
मकर राशि में चंद्रमा का गोचर - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में चंद्रमा का विशेष स्थान माना जाता है। चंद्रमा मन और भावनाओं के कारक ग्रह होते हैं। चंद्रमा सवा दिन में एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, जिसके कारण जातकों के मन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का प्रभाव जल्दी-जल्दी होता है। इस समय चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक राशि में हैं, फिर इसके बाद गुरु के स्वामित्व वाली राशि गुरु और फिर 21 सितंबर को शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे। चंद्रमा शनि की राशि मकर में 21 से 23 सितंबर तक रहेंगे। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है, वहीं शनि को न्याय, अनुशासन और कर्मफलदाता माना गया है। आइए जानते हैं चंद्रमा का मकर राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

2 of 7
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मकर राशि में चंद्रमा का गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके अटके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार में इस दौरान कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 7
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में गोचर बहुत ही शुभ साबित होता है। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आय में अचानक से बड़ा फायदा मिल सकता है। घर-परिवार में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। जो लोग व्यापार में हैं उनको नई तरह की डील या सौदे करने का मौका मिल सकता है। 

4 of 7
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का मकर राशि में गोचर बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में परेशानियां दूर होंगी। आय के नए-नए साधन मिलेंगे। पुराने उधार दिए धन की वापसी संभव है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको निवेश के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। 

शनि-सूर्य समसप्तक योग: अगले 30 दिन इन 3 राशियों के लिए हो सकते हैं भारी, करियर और सेहत को लेकर रहें सतर्क

विज्ञापन

5 of 7
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन बेहतरीन और लाभकारी साबित होंगे। चंद्रमा का मकर राशि में गोचर अच्छा और शुभ फलदायी रहेगा। आपके आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों का किसी परेशानी में होने से आपको उनका भरपूर साथ मिलेगा। इसके अलावा अटके हुए धन की वापसी संभव है। जीवनसाथी संग प्रेम बढ़ेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बेहतर और अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ  डालेंगे उसमें आपको अच्छी सफलता प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

मंगल गोचर से किन राशि वालों की जागेगी सोई किस्मत और किसकी बढ़ेगी टेंशन, पढ़ें 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए आने वाले दिन बहुत ही शानदार और अच्छे रहेंगे। चंद्रमा का गोचर मकर राशि में ही हो रहा है। जिससे आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी पूरी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापार में इस दौरान कोई अच्छी डील हो सकती है। जो लोग भूमि और वाहन आदि की खरीदारी करना चाह रहे हैं उनके लिए प्रबल योग हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें