मां दुर्गा का माह है ये, जहां इस माह मां दुर्गा की नौ शक्तियों की आरधना होगी, वहीं विजयादशमी को बुराई का अंत भी होगा। इसी वजह ये महीना अपने आप में काफी खास और अहम है। 12 राशियों पर भी इसका असर पड़ेगा। अधिकतर राशियों के लिए शुभ रहेगा ये माह। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
पढ़ें- सितंबर माह का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें अपना राशिफल
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशिः राजनीतिक पक्ष हो सकता है मजबूत
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
ये माह आपके लिए उतार चढ़ावपूर्ण बन रहा है। पूर्वांर्ध में अनावश्यक समस्याएं आपको या फिर आपके किसी परिजन को परेशान कर सकती है। हालांकि उत्तरार्ध तक स्थितियां काफी हद तक अनुकूल हो जाएंगी। यदि आप राजनीति में हैं तो आपके लिए समय शुभ फलप्रद बन रहा है। अपने राजनीतिक पक्ष को मजबूत करने में आप सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए समय शुभ फलप्रद बना हुआ है।
विज्ञापन
वृष राशिः समस्याओं से मिलेगी राहत
3 of 13
वृष राशि
ये महीना आपके लिए कुछ राहत भरा रहेगा। पूर्व में जो समस्साएं चली आ रही थी, उनमें राहत मिलने की संभावना है। इस माह आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी और आगे बढ़ने की प्रवृत्ति बली होगी। स्थायी सम्पत्ति, भूमि आदि से संबंधित विवाद होने की संभावना है।
मिथुन राशिः आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
ये माह आपके लिए सामान्यत अनुकूल फलप्रद रहेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता प्राप्ति संभव है। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि के मौके मिलेंगे। वैसे इस माह की आपकी धार्मिक रूचि भी बढ़ेगी। पारिवारिक दृष्टि से ये समय उत्तम फलप्रद बन रहा है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय काफी शुभ रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः धार्मिक कार्यों में रहेंगे सक्रिय
5 of 13
कर्क राशि
ये माह आपके लिए उतार चढ़ावपूर्ण रहेगा। इस समय आपको अपनी वाणी में संयम रखना होगा। आकस्मिक रूप से तनाव और चिंता के योग इन दिनों बन रहे हैं। धार्मिक मसलों में आपकी सक्रियता रह सकती है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए ये समय मध्यम फलप्रद बना हुआ है। कार्याधिक्य के कारण आप तनावग्रस्त रह सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः नौकरी और व्यवसाय वालों के लिए अनुकूल समय
6 of 13
सिंह राशि
ये माह पिछली माह की तुलना में आपके लिए बेहतर रहने की संभावना है। धार्मिक और पारिवारिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। हालांकि इस माह आपके स्वभाव में झुंझलाहट के साथ साथ उग्रता रह सकती है। अपने इस व्यवहार पर अंकुश लगाने की कोशिश करें। आय में वृद्धि की योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। प्रेम प्रसंगों में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा और व्यापरी वर्ग के लिए ये समय अनुकूल बना रहेगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः कोई जुर्माना लगने की संभावना
7 of 13
कन्या राशि
इस माह में आपको सावधानी पूर्वक चलने की आवश्यकता है। दूसरों पर अधिक विश्वास न करें। नियामों और कानूनों का उल्लंघन घातक सिद्ध हो सकता है। जिस वजह से कोई जुर्माना लगने की संभावना बन रही है। किसी सरकारी निर्णय, आदेश और न्यायालय के निर्णय से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक व्यय के भी योग बन रहे हैं। अधिकारी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं।
तुला राशिः मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी
8 of 13
तुला राशि
इस माह आपकी ज्यादातर इच्छाएं पूरी हो जाएगी। अचानक ही धनलाभ होगा। हालांकि इस माह आय प्राप्ति में उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस माह आप किसी पारिवारिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
वृश्चिक राशिः अपेक्षित धनलाभ की प्राप्ति के योग
9 of 13
वृश्चिक राशि
धार्मिक और पारिवारीक कार्यक्रमों में इन दिनों व्यस्तता बढ़ सकती है। गोचरीय स्थितियों में परिवर्तन के कारण कार्यों में आ रही बाधाएं भी अब तेजी से समाप्त होने के योग बन रहे हैं। भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा बन सकती है।
धनु राशिः आजीविका की वजह से रहेंगे परेशान
10 of 13
धनु राशि
इस महीने आप आजीविका को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आय में अवरोध के योग बन रहे हैं। नियमित आय प्राप्ति में भी आप परेशानी अनुभव कर सकते हैं। इस संबंध में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे इनको लेकर अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये कुछ समय की ही परेशानियां हैं। ग्रह गोचर में परिवर्तन के कारण स्थितियां बदलने लगेगी।
मकर राशिः साझेदारों से रहें सतर्क
11 of 13
धनु राशि
इस माह आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचना चाहिए। वाहन आदि चलाते समय सावधानी अपेक्षित है। इस दृष्टि से समय अनुकूल नहीं हैं।पारिवारिक और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। साझेदारों पर अधिक विश्वास न करें।
कुंभ राशिः विरोधी रहेंगे हावी
12 of 13
कुंभ राशि
इस माह आपको पारिवारिक परेशानियां परेशान कर सकती है। धार्मिक और सामाजिक मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। इन समय आपको योजनानुसार काम करना चाहिए। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर हावी होने की संभावना है। कारोबारी वर्ग के लिए ये समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा।
इस माह आप किसी आकस्मिक समस्या में फंस सकते हैं। किसी से वाद विवाद हो सकता है। मुकदमें जैसे स्थिति भी आ सकती है। इसीलिए खुद को काबू रखें। किसी सरकारी निर्णय से तनाव रहेगा। काम में भी रूकावट आएगी, जिस वजह से पर आप पर निराशा हावी हो सकती है।