ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशि: आज साझेदारी में अच्छी फायदा मिलेगा
2 of 13
मेष राशि
अगर हाल में आपको किसी दोस्त ने प्रस्ताव दिया है तो अच्छी तरह सोचें। जल्दी ना करें कयोंकि यह रिश्ता आपके लिए एकाएक आया है। अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए कुछ समय मांगने में कोई हर्ज नहीं है। आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। इसलिए, अगर आप कोई साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो आज उसे करने का बढ़िया दिन है। अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। आप पायेंगे कि व्यापार में अकेले चलने से कहीं बेहतर है दो लोगों का मिलकर चलना। आज आपको अपनी मांसपेशियों और कमर का ध्यान रखना होगा। कोई भी भारी समान उठाते समय बेहद सावधानी बरतें ताकि आपकी कमर या मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव ना पड़े।
विज्ञापन
वृष राशि: सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
जिनके पार्टनर दूर रहते हैं, आज उनकी आश्चर्यजनक रूप से मुलाकात हो सकती है। कहीं बाहर के लिए अच्छी योजना बनाएं, आपको आज पता भी नहीं चलेगा कि आपका दिन कैसे बीत गया। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिये काफी सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि इस निर्णय को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया जाए तो ज्यादा सही होगा। आपके वर्तमान कार्यालय में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला है। साथ ही किसी प्रभावी व्यक्तित्व का साथ भी आपको मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है।
मिथुन राशि: आज दुर्घटना घट सकती है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको ऐसा काम मिलने की संभावना है, जिसमें आसानी से पैसा मिल सके। आप अपना वर्तमान काम छोड़ने का विकल्प भी सामने रख सकते हैं। सम्भलकर कदम उठाएं, क्योंकि दूसरे की थाली में हमेशा घी ज्यादा दिखाई देता है। वर्तमान काम को छोड़ने से पहले जहां जाने की योजना बना रहे हैं उसकी पूरी तहकीकात कर लें तो बेहतर होगा। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए। आज किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने की कोशिश करें।
विज्ञापन
कर्क राशि: पैसो के लेन-देन में हड़बड़ी ना दिखाएं
5 of 13
कर्क राशि
आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आप अच्छे से परीक्षा देंगे और परिणाम भी अच्छे आएंगे। आपको कोई ये नहीं कह पाएगा कि आपने अच्छे से पढ़ाई नही की है। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा। लेकिन रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है।
विज्ञापन
सिंह राशि: आय का ठीक से लेखा-जोखा करें
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपने विरोधियों पर विजय पा सकेंगे। आपके कार्यस्थल पर किये गए प्रयासों और अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों को कूटनीति से संभालने की योज्ञता से आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज आपके विरोधियों को आपकी छवि बिगाड़ने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आप हर परेशानी पर आसानी से विजय पा लेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। अंतत: आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। आप मेहनत तो काफी समय से कर रहे थे पर पैसा नही जुट पा रहा थे। ना चाहते हुए भी पैसे खर्च हो जाते हैं। आज वह दिन है कि आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें। इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज अनेक प्रस्ताव मिल सकते हैं
7 of 13
कन्या राशि
शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। अगर आप अकेले हैं तो आपको आज अनेक प्रस्ताव मिल सकते हैं। वह व्यक्ति भी आज आपको प्रस्ताव भेज सकता है, जिससे आप आकर्षित रहे हैं। पर निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। समय की प्रतीक्षा करें और किसी के प्रति आज गंभीर रूप से सोचने से बचें। आज आपका दिन मौज-मस्ती का है। इस वक्त पैतृक संपत्ति से सम्बंधित मामलों को सामने नहीं लाना चाहिए। यह समय पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा के लिए उचित नहीं है क्योंकि यह परिवारों को विभाजन के कगार पर ले जा सकता है और परिस्थितियां भयावह रूप ले सकती है। अत: समय का इंतजार करना चाहिए तथा धैर्य से रहना चाहिए।
तुला राशि: आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है
8 of 13
तुला राशि
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज विदेश से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। खासतौर से इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अवसर मिलने के संकेत हैं। अगर आप ग्रैजुएट हैं तो आपको विदेश से नौकरी का मौका भी मिल सकता है। इस अवसर के बारे में गंभीरता से सोचें ये बहुत ही बढ़िया अवसर साबित होगा। व्यापार में आप माहिर हैं, ग्राहकों को आप अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। आज व्यापार में आपको फायदा मिलने वाला है। आज आपको अपने बॉस से कुछ बोनस भी मिल सकता है। आपके वरिष्ठ सहयोगी भी आपकी कड़ी मेहनत के कायल हो जायेंगे। आपके ग्राहक भी आपकी मेहनत देख रहे हैं। इस तरह चारों ओर से आपको आपके परिश्रम का फल मिलता दिखेगा। अपनी कामयाबी पर गर्व कीजिए।
वृश्चिक राशि: आज का दिन मुनाफा देने वाला है
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आप अकेले हैं तो हाल के प्रेम संबंध के मामले में आज थोड़ी निराशा का सामना कर सकते हैं। निराशा के बावजूद आपका सब कुछ नहीं खोएगा, क्योंकि आपका ध्यान अपने पार्टनर में उस चीज को खोजने में लगा रहेगा, जिसे आप सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। जब आपको अपने पार्टनर में वह चीज दिखेगी, तो आप राहत महसूस करेंगे। अपने महत्वपूर्ण कामों को आप पूरी सफलता के साथ पूरा कर पाएंगे। अपनी योजनाओं के आपको शुभ परिणाम ही मिलेंगे। यदि आपके मन में अपना मकान बेचने का विचार है, तो उसे बाजार में उतार दें। आज ऐसा दिन है जिसमें आप पुराने सौदों को बेच सकते हैं। वे व्यक्ति जो आज अपना मकान बेचते हैं अथवा खरीदते हैं उनके लिए आज का दिन मुनाफा देने वाला है।
धनु राशि: आप तनाव को काबू में रखने की कोशिश करें
10 of 13
धनु राशि
यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। आपकी व्यापार लेन देन में थोड़ी देर भी हो सकती है। वक्त का इंतजार करें, चीजें स्वत: ठीक हो जायेंगी। आज आप तनाव को काबू में रखने की कोशिश करें। आप पाएंगे कि बल्डप्रेशर बढ़ने का कारण टैन्शन है। और यह वही समय है जब आप बल्डप्रेशर को बढ़ने से रोक सकते हैं। बढ़ता तनाव आपकी सेहत और जिन्दगी को प्रभावित कर सकता है जिसे आप देख नही पा रहे हैं। इसलिए कुछ समय निकाल कर ध्यान में बैठें ताकि आप अपने दिमाग को ठन्डा कर सकें और पाचन क्रिया को मजबूत करें।
मकर राशि: व्यापार में तरक्की के संकेत हैं
11 of 13
मकर राशि
आपका प्रेम संबंध आपकी शक्ति की परीक्षा लेगा। यदि आप लम्बे समय से संबंध में हैं तो धैर्यपूर्वक इस कठिन समय का सामना करने की आवश्यकता है। आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। आज आप परिपक्वता दिखाएं इससे आपको इज्जत मिलेगी। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। हालांकि आपकी मौजूदा बिक्री अच्छे फायदे दे रही है लेकिन नये ग्राहक बनने के कारण आपको अपना उत्पादन और अधिक करना होगा। काम बहुत आ रहा है इसलिए समझदारी से उनका चुनाव करें आप अच्छा करेंगे।
कुंभ राशि : लेन-देन में सावधानी बरतें
12 of 13
कुंभ राशि
आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाइए, ये मजे करने का समय है। ये पारिवारिक समारोह आपके व आपके परिजनों के लिए खूब सारी खुशियां ले कर आएगा। आप अपने ऐसे मित्रों से सावधान रहें जो आपको कभी भी पैसों के लिए पूछते रहते हैं। आज का दिन निश्चित रूप से उनसे ॠण के लिए बातचीत करने का नहीं है। इस घटना का अन्त अच्छा नहीं है। अत: आप उनके प्रस्ताव को ठुकरा सकते हैं। आपका सहयोगी ॠण के लिए आग्रह कर सकता है जिससे आप कठिन परिस्थितियों से घिर सकते हैं। अत: उनसे आप सब कुछ अच्छी प्रकार तय कर सकते हैं।
मीन राशि: आज कहीं से अचानक पैसा मिलने की उम्मीद है
13 of 13
मीन राशि
आज आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। चिंता ना करें ये समय भी बीत ही जाएगा। आज का दिन आपको बहुत अच्छे से बिताना है, क्योंकि पदोन्नति यदि लंबे समय से नहीं हुई है तो ये उसका अंतिम चरण हो सकता है। अपने अधिकारियों को किसी प्रकार का नकारात्मक कारण ना दें। अपनी उत्पादकता से उन्हें प्रसन्न करें।अपना लेखा-जोखा देखें, और देखें कि किस मद में धन की कमी पड़ रही है। क्योंकि आज कहीं से अचानक पैसा मिलने की उम्मीद है, उससे आप पुराना कर्ज भी चुकता कर देंगे। ऐसा करके आपको बड़ी तसल्ली मिलेगी। आप पैसे के मामले में आज थोड़ा सतर्क भी रहें आप देखेंगे कि इससे आपको बड़ा फायदा मिला।