इस माह सभी राशियों पर किसी न किसी ग्रह का प्रभाव रहेगा, जिस वजह से उनकी जिंदगी में उतार चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन 2 राशियों पर नीच ग्रह माना जाने वाला राहु ग्रह हावी रहेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये अक्टूबर माह।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों नहीं खाना चाहिए एकादशी के दिन चावल
विज्ञापन
मेष राशिः कानूनी मामला उठने की संभावना
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
पिछले माह की तुलना ये माह आपके लिए थोड़ा पीड़ाकारक हो सकता है। 27 अक्टूबर तक 36 दिन की शनि की दशा रहेंगी, जिसकी वजह से आपको नुकसान भी हो सकता है। इस माह आपको अपने निजी संबंधों को भी सुधारने का मौका नही मिल पाएगा। इस समय कोई कानूनी मसला भी उठ सकता है। इसीलिए इसे वार्ताओं और समझौतों के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
वृष राशिः भविष्य की योजना बनाएंगे
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस समय आप बुध की दशा भोग रहे हैं, जो 22 अक्टूबर तक रहेगा। ये सुख का कारक है। इस समय व्यापारी, व्यावसायी से लेकर घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध भी मजबूत होंगे। इसी समय आप भविष्य की दीर्घकालीन और लंबी चौ़ड़ी योजना बनाने के काम में जुट जाएंगे। इस समय आप काम, घर व सुख के बीच में अच्छा संतुलन बनाएंगे। साझेदारियों, सहभागिता और कानूनी दस्तावेजों के संबंध में नई प्रगति होगी।
मिथुन राशिः व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
20 नवंबर तक आपकी राशि में बुध की दशा रहेगी, जो सुख का कारक है। इस समय आपको व्यापारिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। पदोन्नति आमदनी के नए क्षेत्रों में वृद्धि होगी। भले ही ये माह आपके लिए हर क्षेत्र में खतरों को झेलने का समय हो, लेकिन इसके साथ ही आपको नकद फायदा भी होगा। आप लेन देन के सौदे, कर लाभ, निवेश यहां तक कि उत्तराधिकार से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः माता- पिता की सेहत को लेकर रहेंगे परेशान
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस समय आप पर 28 दिन की मंगल की दशा चल रही है, जो 25 अक्टूबर तक रहेगी। इस वजह से आने वाले समय में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपका धन खर्च बढ़ेगा, लेकिन आपकी परेशानी का कारण माता पिता की सेहत होगी। इस समय उनके सेहत में गिरवाट आने की संभावना है, जो आपके तनाव का बड़ा कारण होगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः वित्तीय सौदों को संभालने की तैयारी करेंगे
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस समय आप पर चन्द्र की दशा है, जो 27 अक्टूबर तक रहेगी। चंद्र सुख का कारक होता है। इस समय आप अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट हो जाएंगे और अपनी सारी समाजिकताओं के बावजूद अपने पेशे प्रगति और जोर देने के लिए आपके पास बुद्धिमानी, अच्छे ढंग और आराम से योजना बनाने का समय है। आप उत्साही और ऊर्जात्मक ढंग से वित्तीय सौदों को संभालने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः कुछ संबंधों में आ सकती है खटास
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आने वाले 7 दिन आप पर सूर्य की दशा रहेगी और ये प्रवासकारक समय होगा। इस समय रिश्तेदारों, परिवार के सदस्य, माता पिता और बच्चों के साथ संबंधों में अभी भी कड़वाहट है, इन्हें खुशगवार बनाने की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। नए उपक्रम और परियोजनाएं फलप्रद होंगे। कुछ संबंधों और व्यवसायिक मेल जोल में खटास आ सकती है।
तुला राशिः आत्म निरीक्षण करेंगे
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
17 अक्टूबर तक आप पर शुक्र की दशा भोगेंगे। ये सुखकारक समय है। इस समय आप आत्म निरीक्षण भी करेंगे। घर परिवार, आस पड़ोस और सामाजिक दायित्वों के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी की भूमिका निभाने के लिए तैयार रहेंगे। कड़ी मेहनत करने के संदर्भ में आप अपनी सफलताओं व सुखों का मोल चुकाएंगे।
वृश्चिक राशिः मुश्किल काम में होंगे सफल
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
आप पर 16 नवंबर तक शुक्र की दशा रहेगी। पूरा माह आपके लिए सुखमयी होगा। प्रियजन, जीवनसाथी और बच्चों की तरफ अधिक ध्यान देंगे। भविष्य की योजनाओं के लिए नए हुनर सीखेंगे और यह सब आपको उत्साहित और प्रेरित करेगा, जिससे आप अपने कार्य स्थल पर दिमाग चकरा देने वाले कारनामें करने में सफल होंगे।
धनु राशिः राहु रहेगा हावी
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपकी पर 7 अक्टूबर तक राहु की दशा होगी। राहु को एक नीच ग्रह माना जाता है। इस वजह माह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं कहीं जा सकती। ये समय सावधानी बरतने का समय है। किसी भी परियोजना को क्रियान्वित करने से पहले उसका भली भांति अध्ययन कर लें।
मकर राशिः सोच समझकर लें निर्णय
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आप पर भी राहु की दशा चल रही है, जो कि 6 नवंबर पर रहेगा। इसीलिए आने वाले समय में आपको संभलकर रहना होगा। सोच समझकर कोई भी निर्णय लें। आपकी सफलता के कारण दूसरों में जलन की भावना आ सकती है और वे आपको किसी भी तरह का नुकसान पहुंचा सकते हैं। पारिवारिक मामलों और घरेलू जिम्मदारियों को ध्यान से संभालना होगा। मकान और जायदाद से जुड़े मामलों में तो और भी अधिक ध्यान दें।
कुंभ राशिः विरोधी भी बढ़ाएंगे दोस्ती का हाथ
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आप इस समय आपकी राशि पर गुरु की दशा चल रही है, जो 25 अक्टूबर तक रहेगा। ये समय सुखकारक होगा। एक अच्छी शैली आपको बेहतर संवाद करने में मदद करेगी। इस समय आपका पूरा ध्यान संबंधों पर केन्द्रित होगा। जहां एक तरफ नजदीकी साथी और प्रियजनों के साथ रिश्तों में गर्माहट और निकटता आएगी, वहीं दूसरी तरफ आपके विरोधी भी सब कुछ भूलाकर आपकी ओर मित्रता का हाथ बढ़ाएंगे। नए प्रोजेक्ट्स के लिए भी ये एक अच्छा समय है।
आपकी राशि में 24 नवंबर तक गुरु की दशा रहेगी, जो सुखकारक समय होगा। आप अपने प्रतिद्वंद्धी पर हावी रहेंगे। प्रतिष्ठा, शक्ति और धन के मुद्दे सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रहण करेंगे। पद और उन्नति से आपको लाभ मिलेगा। ये सब आपकी कड़ी मेहनत के ही नतीजे हैं।