फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए नवंबर का ये माह किसे बनाएगा मालामाल और कौन होगा कंगाल

Wed, 01 Nov 2017 07:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
इस माह सभी राशियों पर किसी न किसी ग्रह का प्रभाव रहेगा, जिस वजह से उनकी जिंदगी में उतार चढ़ाव बना रहेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये नवंबर माह।
विज्ञापन

मेष राशिः भाषा पर काबू रखें

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस समय मध्यम फलप्रद बना हुआ है। पारिवारिक दृष्टि से समय उतार चढ़ावपूर्ण है। अनावश्यक विवाद आपको परेशान कर सकता है। घर में लड़ाई की भी आशंका बन रही हैं। इसीलिए अपनी भाषा पर काबू रखें। नौकरीपेशा और कारोबारियों को इस समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वृष राशिः धैर्यपूर्वक कार्य करें

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
शत्रु संबंधी मामलों में अनुकूल समाचार की प्राप्ति संभव है। हालांकि पारिवारिक मामलों में कुछ खिन्नता आप अनुभव कर सकते हैं, लेकिन ये समस्या कुछ ही दिनों में हल हो जाएगी। इस अवधि में आपको धैयपूर्वक सभी क्षेत्रों में कार्य करना चाहिए।

मिथुन राशिः कोर्ट कचहरी संबंधी मामलों से मिलेगी राहत

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
ये समय मि‌‌‌‌श्रित फलदायक रहेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे पर तनाव हो सकता है, वहीं दूसरी ओर संतान से संबंधित कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। आप स्वयं की बुद्धि और पराक्रम से समस्याओं को हल कर पाने में सफल होंगे। यदि आप मुकदमे आदि से पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे हैं तो समय आप कुछ राहत का अनुभव कर सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशिः कर्ज चुकाने की बनेगी ‌स्थिति

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
यह माह आपके लिए विगत समय की तुलना में बेहतर व्यतीत होने वाला है। शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। आप अपने पराक्रम और बुद्धि से किसी महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर पाएंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है, वहीं दूसरी और कर्ज के चुकाए जाने की भी स्थितियां बन रही है।
विज्ञापन

सिंह राशि: पदोन्नति संबंधी शुभ समाचार मिलने की संभावना

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस माह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से अटके कार्यों में भी प्रगति संभव है। किसी सरकारी एजेंसी आदि का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के अवसर आएंगे। भाग्य का साथ इन दिनों आपको मिल सकता है। ये माह आपके लिए उन्नतिकारक है, क्योंकि पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि : स्‍थान परिवर्तन के योग

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कोई करीबी मित्र बहुत सहयोग करेगा। इस समय छठी इन्द्रिय बहुत जागृत रहेगी और किसी भी बात का आभास बहुत पहले हो जाएगा। संतान के लिए समय ठीक नहीं है। इस माह आपके स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है। बड़े अधिकारियों से सावधान रहें। कुछ लोगों के लिए यह समय कठिन हो सकता है। आर्थिक अनियमितताओं से बचें अन्यथा परेशानी संभावित है।

तुला राशि :किसी के सहयोग से सफलता संभव

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
घरेलू मोर्चे पर कुछ समस्याएं आ सकती है। उन पर समय रहते ध्‍यान देने की आवश्यकता है। किसी पर भी तुरंत निर्णय न लें।  इस माह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी नवीन व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशिः नियम-कानून तोड़ने से बचें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
यह माह वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायक बन रहा है। कार्यों में अवरोध अब कुछ कम होने लगेंगे। प्रेम प्रसंगों में अनुकूल परिणामों ‌की प्राप्ति संभव है। नियमों और कानूनों के उल्लघंन से बचने की कोशिश करें। किसी दूसरे व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। नवीन योजनाएं भी बन सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल फलप्रद बन रहा है।

धनु राशिः सरकारी निर्णय से परेशानी संभव

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस माह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोश और पराक्रम बढ़ेगा। रूके हुए कामों में भी प्रगति संभव है। हालांकि इस समय में आप किसी सरकारी निर्णय से परेशानी अनुभव कर सकते हैं। 

मकर राशिः धार्मिक गतिविधियों की तरफ बढ़ेगा रूझान

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस माह सभी क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कार्यों में अपेक्षित गति प्राप्त होने से आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन की रूपरेखा तैयार होगी। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता रह सकती है।

कुंभ राशिः करियर संबंधी समस्याएं दूर होंगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
यह माह आपके लिए राहतकारी सिद्ध होगा। ग्रहों की बदलती गोचरीय स्थितियों के फलस्‍वरूप प्रायः सभी क्षेत्रों में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति संभव है। पिछले कुछ समय से जिन समस्याओं से आप घिरे हुए थे, उनके हल होने के आसार बन रहे हैं। यही नहीं करियर संबंधी समस्या भी दूर होने के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

मीन राशिः जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचें

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस माह जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचें। पारिवारिक मामलों में अनुकूलता के योग बन रहे हैं। परिजनों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आप उत्साह और पराक्रम के साथ अपने कार्यों को संपन्न कर पाने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें