फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों की पुरानी समस्याओं का अंत होगा, जानें अपना राशिफल

Tue, 31 Oct 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज सम्पत्ति खरीदने के लिए दिन शुभ है

2 of 13
मेष राश‌ि
आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप सोचते हैं कि आपके परिवार वाले आपके साथी के चुनाव से सहमत नहीं है। वे अपनी सोच के अनुसार आपका भला चाहते हैं। शांति से उनकी बात सुनें व अपनी बात समझाने का प्रयास करें।यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें। जमीन जायदाद पर किया गया खर्च आगे चल कर बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे अचानक धनवर्षा भी हो सकती है। ऐसे लाभ का आप तहे दिल से स्वागत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज वित्तीय स्थिति में सुधार होगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आजीविका के क्षेत्र में आपको अच्छा परिणाम मिला है और आज आप अपनी सफलता का आनंद ले सकते हैं। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि आपकी सफलता का ही एक भाग है। हो सकता है कि आपको इसके लाभ अभी न दिखाई दे रहे हों परंतु इनसे आगे आपको सफलता मिलेगी। आपकी कईं दिनों से अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो आज पूरी होगी। यदि आज आप ये सोच रहे हैं कि किस तरीके से अपने व्यापारिक संस्थान की आय को बढ़ाया जाए, तब जल्दी ही इसके सुखद परिणाम आपको मिलेंगे। 

म‌िथुन राश‌ि: आज जनसम्पर्क में व्यस्त रहेंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा आप बस अपने गुस्से को काबू में रखें। आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आपका क्षेत्र अलग है तब भी जनसम्पर्क आज होगा। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज नौकरी मिलने में परेशानी हो सकती है

5 of 13
कर्क राशि
काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप पाएंगे कि आजका दिन इसके लिए उतना अच्छा नहीं है। आपके सभी इन्टरव्यू बहुत अच्छे रहेंगे, लेकिन फिर भी नौकरी मिलने में देर ही होगी। कुछ समय अगर आप शांत रहें तो ही ठीक होगा। आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: सहकर्मी से विवाद हो सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़-निश्चय से विजयी हो जाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यालय में बुरे माहौल का एहसास होगा। इसके बारे में अपने उच्च अधिकारियों से बात करने में जरा भी ना हिचकिचाएं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आपके विरोधी परास्त होंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप ये दिखाएं कि आपके इरादे नेक हैं और आपके काम करने का ढंग सही है तो आपके विरोधी आपको बिल्कुल भी अस्थिर नहीं कर पाएंगे।आपके व्यापार में आने वाले इस कठिन समय से निपटने के लिये आपको सबसे पहले समय निकालकर बैठना होगा व सही योजना बनानी होगी। इस विषय में चिंता ना करें। आपकी कुशलता व गुणवत्ता के चलते आप कठिन से कठिन समय से भी पार पा लेंगे। ऐसा तो कभी भी नहीं होता है कि हमेशा ही अच्छा समय चलता रहे। 

तुला राश‌ि: नए निवेश के लिए दिन बढ़िया रहेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिये काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: कोई शुभ समाचार मिल सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपको हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले शुभ समाचार को सुनने के लिए अपने आंख-कान खोल कर रखें। घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। इस समय आपको व्यवसाय में घाटे एवं फालतू खर्चों से सावधान रहना है। 

धनु राश‌ि: विदेशी बाजार से अच्छे सौदे मिल सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा। यह अच्छी तरह से जान-समझ लें कि आपका साझेदार कौन बनने जा रहा है, उससे व्यवसाय के सभी नियम और शर्तें समझ लें, लेकिन समय ठीक है आगे बढ़ें। किसी विदेशी पार्टी या विदेशी बाजार से आपको अच्छे कान्ट्रेंक्ट मिलेंगे। 

मकर राश‌ि: ज्यादा गुस्से से आपको नुकसान हो सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। यह तय कर लें कि आप को जानकारी है कि आपने अपनी सभी मूल्यबान वस्तुएं कहां-कहां रखी हैं तथा उन्हे असावधानी से ना रखें ताकि उसके नुकसान से आपको पछतावा ना हो। कोई सामान एक जगह से दूसरी जगह रख रहे हैं तो जल्दी से उसका निर्धारण कर लें, वरना चोरी होने की आशंका बनी रहेगी। आज आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे और आलस्य भी रहेगा। खुद का अध्ययन करें और कमियों पर काबू पायें। इससे दूसरे को भी परेशानी नहीं होगी। आप नकारात्मक सोच को खत्म करें और तनाव पर ध्यान दें।

कुंभ राश‌ि : रुके हुए काम आज पूरे होंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अपने प्रेम संबंध की सही दशा जानने का समय आ गया है। आपका साथी आपसे खुश ना होने के कारण आप पर से अपना ध्यान हटा रहा है। इस विषय में तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है। आज आपको ज्यादा प्रयास किए बिना ही अपने काम में सफलता मिल जाएगी। आज आप पाएंगे कि आपके लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो रहे हैं, इससे आपको राहत मिलेगी। ये आपकी कड़ी मेहनत और सही चुनाव का ही परिणाम है। यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिये ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज गंभीर समस्याओं का अंत होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
अपनी प्रबंधन कला से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। हालांकि आपको वो लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए, जिन्हें प्राप्त किया जा सके और फिर उस दिशा में प्रयास करने चाहिए। निरंतर अपने उत्पादन को बढ़ाने की आपकी इच्छा के परिणाम भी आपके हक में ही रहेंगे। हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। कुछ घाटे तत्काल पूरे हो जायेंगे तथा कुछ को पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें