फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें साल का 8वां महीना किसे बना रहा है मालामाल, पढ़े मासिक राशिफल

Tue, 01 Aug 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
अगर इस माह सभी 12 राशि कोई भी छोटी सी भी लापरहवाही न करें तो ये माह उनके लिए बहुत अधिक फायदेमंद रहेगा। किसी की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तो किसी के अटके काम पूरे हो जाएंगे। जानें आपके भाग्य में क्या लिखा है।
विज्ञापन

मेष राशिः अपनी जुबान पर काबू रखें

2 of 13
मेष
पिछले समय से चली आ रही परेशानियों में अब सुधार होने की संभावना है। घरेलू मामलों में राहत मिलने के योग बन रहे हैं और माता पिता से संबंधित सभी चिताएं दूर भी होगी। यश और प्रतिष्ठा में वृद्दि के  योग बन रहे हैं। हालांकि इस समयावधि में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना  चाहिए, नहीं तो आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

वृष राशिः आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

3 of 13
वृष राश‌ि
समय आपके अनुकूल रहेगा और आप उत्साह व पराक्रम से पर्याप्त सफलता अर्जित करेंगे और अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वालों के  लिए समय शुभ फलप्रद बन रहा है। उच्चअधिकारियों से प्रशंसा आदि मिल सकती है।

मिथुन राशिः परिवार वालों से गहरा सकता है विवाद

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
पिछले महीने की तुलना में ये माह आपके लिए बेहतर साबित होगा। अपनी योजना से आप किसी महत्तपूर्ण काम को करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक मामलों में अनुकूलता के योग  बन रहे हैं। हालांकि इस समय में परिवार जनों से आपका विवाद गहरा सकता है। यात्रा आदि के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशिः फलदायक रहेगा सप्ताह

5 of 13
कर्क राशि
यह माह आपके ‌लिए अनुकूल फलदायक रहेगा। हालांकि इस समयावधि में आपके स्वभाव में कुछ उग्रता आ सकती है। अटके हुए काम सम्पन्न होंगे और लोगों से अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। वाद विवाद से बचने  की कोशिश करें। कारोबारी वर्ग के लिए समय शुभ फलप्रद बन रहा है।
विज्ञापन

सिंह राशिः स्‍थानान्तरण के बन रहे हैं योग

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
यह माह आपके लिए कुछ हद तक राहतकारी सिद्ध हो सकता है। जोश और पराक्रम में वृद्धि का अनुभव होगा। विगत कुछ समय से चली आ रही प्रतिकूलताओं से भी राहत मिलेगी। कार्यों में आ रहे अवरोध दूर होंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय उत्तम फलकारी बना हुआ है। हालांकि इस अवधि में स्‍थानान्तरण आदि के योग भी बन रहे हैं, लेकिन यह स्‍थानान्तरण आपके हित में रह सकता है। 
विज्ञापन

कन्या राशिः करीबियों का मिलेगा सहयोग

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
पराक्रम और उत्साह के चलते आप कार्यों में अपेक्षित प्रगति पाने में सफल रहेंगे। दोस्तों और सम्‍बन्‍ध‌ियों का सहयोग मिलेगा। किसी बहुप्रतीक्षित अभिलाषा के पूर्ण होने से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। इस समय  आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर भी जा सकते हैं। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। 

तुला राशिः अटके हुए काम पूरे होने की संभावना

8 of 13
तुला राश‌ि
यह आपके लिए अनुकूल फलदायक रहेगा। आकस्मिक रूप से लाभ और उपलब्धि प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी अटके हुए कार्य से परेशान हैं तो इस माह वो पूरा हो सकता है। पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्घि से संबंधित योजनाओं का निर्माण होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशिः दांपत्य जीवन में हो सकती है समस्या

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
कार्य बनते हुए नजर आएंगे। आर्थिक‌ ‌स्थिति में भी सुधार संभव है। हालांकि इन दिनों दांपत्य जीवन से संबंधित कुछ समस्याएं बनी रह सकती है। ग्रह स्थितियों में परिवर्तन के कारण दिनचर्या में परिवर्तन संभव है। इन दिनों आपकी सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि जाग्रत होने के योग बन रहे हैं। 

धनु राशिः लापरवाही से बचने की कोशिश करें

10 of 13
धनु राश‌ि
स्थितियों में सुधार की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन लापरवाही न बरतें। नियमों और कानूनों के उल्लंघन से बचें। अपने दायित्वों को गम्भीरता पूर्वक पालन करें। यात्रा आदि में सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में समय उतार चढ़ाव रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभाशुभ बना हुआ है। उच्च अधिकारियों से बनाए रखने की कोशिश करें।

मकर राशिः भाग्य का नहीं मिल पाएगा साथ

11 of 13
मकर राश‌ि
यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा, लेकिन भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा। जिस वजह से कार्यों में बाधाएं आ सकती है। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी इस माह आप‌की चिंता को बढ़ाएगी।

कुंभ राशिः  स्‍वास्‍थ्य को लेकर रहेंगे परेशान

12 of 13
कुंभ राश‌ि
पारिवारिक समस्याएं आपको कुछ हद तक परेशान कर सकती है। स्वयं या जीवनसाथी का स्वास्‍थ्य इस अवधि आपको प्रभावित कर सकता है। पारिवारिक दृष्टि से ये समय आपके लिए शुभ रहेगा। इन दिनों  जीवनसाथी से तकरार रह सकती है। व्यवसायी वर्ग के लिए ये समय फलप्रद बना हुआ है।
विज्ञापन

मीन राशिः ननिहाल पक्ष से मिलेगा पूरा सहयोग

13 of 13
मीन राश‌ि
समस्याओं को दूर कर पाने में आप सफल होंगे। शत्रुपक्ष झुकेगा और किसी सरकारी निर्णय से आपको लाभ प्राप्त होगा। हालांकि इस दौरान आपको जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। ननिहालपक्ष की ओर से सहयोग मिल सकता है। कारोबारियों और नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय पहले कि ही तरह रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें