जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: मेहनत का मिलेगा फल
2 of 13
मेष राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। साथी के लिए कुछ अतिरिक्त समय निकालें, जिससे आप अपनी भावनाओं को बता सकें। आज रिश्तों में विश्वास भी बढ़ेगा। उम्मीद में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको मेहनत का फल भी मिलेगा। कर्मचारी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं। लेखे जोखे से संबंध रखने वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। दिल के रोग से पीड़ित लोगों को आज कुछ राहत मिलेगी। खाने पीेने पर ध्यान दें और संतुलित खाना खाएं।
विज्ञापन
वृष राशि: भविष्य पर लगाए ध्यान
3 of 13
वृष राशि
अचानक ही आज कोई दोस्त आपके घर रहने आ जाए। अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। खतरे से बचते हुए अपना ध्यान अपने भविष्य की कल्पना में लगाएं। इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम ना लें। ऐसे सौदों के लिए आज का दिन बिल्कुल अनुकूल नहीं हैं। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा करें। आज आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। सेहत गिरती हुई नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
मिथुन राशि: पदोन्नति की उम्मीद
4 of 13
मिथुन राशि
लंबे समय से आपके साथ समय बिताने का इंतजार कर दोस्तों व परिवार से साथ समय समय बिताएं। आज आपका पहला आकर्षण आपका प्यार बन सकता है। कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिए काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिए आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। पदोन्नति के संयोग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा दबाव रहेगा। लेकिन चिंता ना करें। आज आपका किसी पुरानी बीमारी में पीछा छूट जाएगा। बस आपको पौष्टिक खाना और व्यायाम पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले योजना बनाए
5 of 13
कर्क राशि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। आज आप शहर से बाहर भ्रमण के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके अपने साथी के साथ दोबारा से अच्छे संबंध कायम होंगे। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। छोटी गलतियों और लापरवाही से बचें। किसी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले पूरी योजना बना लें। अगर सही योजना के साथ व्यवसाय शुरू करेंगे तो लाभ होगा। आज आंख संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। इसीलिए आंखो का ख्याल रखें।
विज्ञापन
सिंह राशि: अपनों के साथ जाएं घूमने
6 of 13
सिंह राशि
उच्चाधिकारियों से किसी भी प्रकार का झगड़ा करने से बचें। अपनी चिंताओं और काम के दबाव को पीछे छोडकर साथी, दोस्तों और परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन करने के लिए निकलें। आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे। आप अपनी गाड़ी या अपना घर बेचना चाह रहे हैं तो इसका अखबार में या इंटरनेट पर विज्ञापन आज ही दे दें। इस दिशा में किया गया आज का प्रयास सार्थक होगा। अगर आप के जोड़ों में दर्द है तो अब आप को आराम मिलेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: आर्थिक चुनौतियों को कर लेंगे पार
7 of 13
कन्या राशि
परिवार की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे मिली मदद का उन्हें आभार व्यक्त करें। आपकी उम्मीदों पर साथी खरा उतरेगा। रोमांस की दुनिया में आज सब्र ही सब कुछ है। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के दम पर आप आर्थिक चुनौतियों से निबट लेंगे। पेट से संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए बाहर का कुछ भी ना खाएं। ज्यादा से ज्यादा फल खाएं।
तुला राशि: उधार लेने वालों से बचें
8 of 13
तुला राशि
सामाजिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। काम में मिली सफलता की खुशी बनाएं। विरोधियों से भी प्रशंसा मिलेगी। अच्छी सोच के कारण आपका साथी आपकी ओर आकर्षित करेंगे। आप में इस बदलाव के कारण आपका साथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करेगा। आज आपको अपने निर्णय को लेकर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उधार मांगने वालों से बचें। सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन छोटा मोटा दर्द होगा।
वृश्चिक राशि: गुस्से पर रखें काबू
9 of 13
वृश्चिक राशि
माहौल चाहे कैसा भी हो अपने गुस्से पर काबू रखें और घर की शांति को भंग ना होने दें। आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी में उदासीनता का अनुभव करेंगे। रिश्तों में दूरियां आने के कारण आप तनाव में हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ साझेदारी कर सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के बीच पैतृक संपत्ति का विभाजन हो सकता है। इस कारण कोई विवाद छोटी घटना को किसी बड़ी समस्या में बदल सकते हैं। यात्रा की योजना को फिलहाल टाल दें। दुर्घटना घटने के संकेत हैं।
धनु राशि: वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
10 of 13
धनु राशि
किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त रहेंगे। साथी से दूर होने पर आप खुद में लापरवाही महसूस करेंगे। आज आप शैक्षणिक व्यावसाय की उन्नति के अवसरों को अपनी ओर खुलते हुए पाएंगे। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तो पहले विकल्प की पड़ताल करें। आज आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। यह अस्थाई बाहरी आमदनी नकद रूप में हो सकती है। यह प्रोत्साहन राशि हो सकती है अथवा यह कोई नई योजना हो सकती है जिससे धन की प्राप्ति हो सकती है।आज आपके साथ कोई हादसा हो सकता हैं, जिसमें चोट लगने के संकेत हैं। इसलिए वाहन चलाते समय या खाना बनाते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं।
मकर राशि: बदलाव के इस समय में परेशान ना हो
11 of 13
मकर राशि
व्यस्तता के साथ आज आप कुछ परेशानी भी महसूस करेंगे। ये बदलाव का समय है। चिंता ना करें। ध्यान रखें कि ये बदलाव ही नए अवसरों के मौके दिलाएगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा।आपके व आपके साथी के बीच दूसरे लोगों के आने से मुश्किल हो सकती है। जैसा वे अपने को दिखा रहे हैं, वह सच्चाई नहीं है। आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। नया घर या नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज कर्ज के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज कार खरीद लेने के लिए भी अच्छा दिन है। आज आप शाकाहारी भोजन का रूख कर सकते हैं।
कुंभ राशि: हाथ आए मौके को जाने ना दें
12 of 13
कुंभ राशि
परिवार से दूर रह रहे लोग उनके साथ समय बिता सकेंगे।आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी। अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर आप नई शुरुआत करने को तैयार हैं। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज तनाव कम होने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे। आप स्वास्थ्य की तरफ सकारात्मक व्यवहार रखते हैं और आपकी जीवनशैली भी ठीक रहेगी। कुल मिलाकर आप अच्छा महसूस करेंगे।
घरेलू जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन परेशान ना हों। आज आप इंटरनेट से जरिए किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पूरी संभावना है कि वह विदेश में रहता हो।आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। शायद आपको नहीं पता कि आप कितने कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। ये चीज़ें बहुत महंगी ना होने के बावजूद आपको थोड़े समय के लिए एक संतोष प्रदान करेंगी। किसी भी समस्या के सकारात्मक पहलू पर ध्यान दें ताकि आपका तनाव कम हो।