फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर मासिक राशिफल: जानिए अपने पूरे महीने का लेखा- जोखा, क्या कहते हैं सितारे

विज्ञापन
1 of 13
सितंबर मासिक राशिफल
सितंबर का महीना ज्योतिष नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। सितंबर महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए सितंबर का महीने का लेखा-जोखा।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
आपको निर्णय लेते हुए संयम से काम लेना होगा। अपनी क्षमता से अधिक अपने व्यापारिक क्षेत्रों को फैलाना सही नहीं होगा। आपकी सफलता में दौड-धूप व विवादों का समावेश बना रहेगा। यह महीना योजनाओं पर कार्य आरम्भ करने तथा योजनाओं को लागू करने के लिये समय अनुकुल है। पद वृद्धि होने की संभावनाएं बन रही है। विदेश गमन हो सकता है। अधिनस्थों के सहयोग से आपकी स्वभाव में उत्साह का भाव देखा जा सकता है। आशा विपरीत कारणों से समय-समय पर बाधाएं आती रहेगा। मास आरम्भ में विदेशी से आय प्राप्ति संभव है। जोश-उत्साह के भाव के कारण लाभ मार्ग की बाधाएं कम होगी। व्यवहार में कटुता, मित्रों पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। अन्यथा आय प्रभावित हो सकती है। व्यावसायिक कार्यो के लिये ऋण प्राप्त करेगें। तनाव में कमी तथा परिश्रम में वृद्धि करने पर भाग्य की बाधाएं दूर होगी। मध्य भाग में योजनाओं को गुप्त रखने से छुपे हुए शत्रु लाभ नहीं उठा सकेंगे।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 13
राशि
इस मास साझेदारी व्यापार का आरम्भ करना लाभकरी सिद्ध हो सकता है। शत्रु पक्ष बली रहेगा। इसके कारण अचानक से आय क्षेत्र में बाधाएं आ सकती है। मास मध्य में भाग-दौड व बुद्धिमानी दोनों का पूर्ण लाभ आपको प्राप्त नहीं हो पायेगा। इस अवधि में किये गये कार्यो में एकाग्रता व लगन दोनों का समावेश रहेगा। व्यावसायिक व्ययों अत्यधिक रहेंगे। मास के अन्त में प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा। आर्थिक योग उत्तम बने हुए है। अब तक रुकी हुई पदोन्नति इस समय में प्राप्त हो सकती है। प्रतिस्पर्धा, निवेश में सावधानी रखें अन्यथा आर्थिक कष्ट बढ़ सकते है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

4 of 13
मिथुन
इस मास के मध्य अवधि में आप में कार्यकुशलता का उत्साह बना रहेगा। व्यापारिक लेन-देन संभव होंगे। भागीदारी के कामकाजों में सफलता के योग बने हुए है। मास के मध्य भाग में नई योजनाओं पर कार्य बाधित होकर आरम्भ होगा। परन्तु बाद में योजनाएं कार्य करने लगेगी। मास अन्त में सहयोगी चाहकर भी आपको मदद नहीं कर पाएंगे ।उच्चाधिकारियों का व्यवहार आपके अनुकुल नहीं रहेगा। साथ ही अधिनस्थों को एक कार्य को कई बार समझाना पड़ सकता है। माह अन्त में अपना ध्यान लक्ष्यों पर बनाये रखें। इधर- उधर के विषयों में अपनी व्यस्तता में कमी करें। आय का विस्तार होने से आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। इस समय में पराक्रम में कमी के योग बने हुए है। व्यावसायिक क्षेत्र में अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करने के लिये विदेशी सम्पर्क काम आ सकते है। यह आपके लाभों में वृद्धि का कारण बन सकता है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 13
राशि
इस मास में आपको अपनी योग्यता के उपहार स्वरुप पदोन्नति प्राप्त संभावित है। मध्य भाग में आप अपने पराक्रम, साहस से अपने प्रतियोगियों को शान्त करने में सफल रहेंगे। ध्यान भटकने से लाभ हानि में बदल सकते है। इसके अंतिम भाग में आप में आलस्य का भाव आपके कार्यो में देरी कर सकता है। व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकती है। मास के अन्तिम समय में आपके अधिकारी आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। इस समय में आप जोखिम लेकर कार्य करने से बचें। व्यावसायिक योजनाएं प्रयास, परिश्रम, विवेक और पुरुषार्थ से पूरी हो संचय का रूप लेगी। मास मध्य में नये कार्य क्षेत्र बन सकते है।इस अवधि में नितिनिपुणता से आप अपने प्रतियोगियों को परास्त करने में सफल रहेगें।उच्चाधिकारी से ताल-मेल उतम होने के कारण व्यावसायिक कार्यो कि बाधाओं में कमी होगी। आर्थिक लाभ बाधित होकर प्राप्त होंगे।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 13
राशि
आपको अपने पेशे के वरिष्ठ लोगों का विश्वास और सम्मान हासिल होगा। आप अपने करियर में खासी प्रगति कर सकते हैं, हालांकि आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा और इधर-उधर की बजाय काम पर ध्यान लगाना होगा। इस समय में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का बोझ भी बढ़ेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे और इससे आप सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने को प्रेरित होंगे। मास अन्त में आप जोखिम लेकर कोई नया कार्य आरम्भ न करें। इस अवधि में साझेदारी व्यापार आपको लाभ देकर जाएंगे। आपके घर परिवार के लिये इस मास की प्रथम अवधि में आपके जीवनसाथी के स्वभाव में अहम का भाव आपके दांम्पत्य जीवन के सुख में कमी कर सकता है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

7 of 13
राशि
इस मास के शुरू में व्यावसायिक कार्यो में आपको अपने प्रयासों को बढाने कि आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में निर्णयों को अधिक समझ- बूझ से लेना उचित रहेगा। अधिनस्थ इस समय में आपको कम सहयोग देंगे। इसके विपरीत अधिकारियों के मार्गदर्शन से आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होगें। मास मध्य में आपके स्वभाव में आत्मविश्वास की अधिकता रहने से कठिन व बड़ी योजनाओं के कार्य में निरन्तरता का भाव बना रहेगा। इसके अंतिम भाग में आपकी आय कुछ प्रभावित हो सकती है। अपनी वाणी की कठोरता को कम करने से कार्य पूर्ण होने में सहयोग मिलेगा। इस मास आर्थिक स्त्रोत से लाभ आपको बाधित होकर प्राप्त होगे। मास मध्य से विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त होने आरम्भ हो जाएंगे। यात्राओं से भी आर्थिक स्थिति को बल प्राप्त होगा। इस अवधि में आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यो के मध्य की बाधाओं में कमी होगी। इसके अंतिम भाग में जोश -उत्साह से अपने कार्यो को सफल करेंगे। जोखिम व साहसिक कार्यो को करना भी इस समय में लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

8 of 13
राशि
इस मास के मध्य भाग में आपके नये व्यावसायिक स्त्रोत बन सकते है। इस अवधि में वरिष्ठ जनों की सलाह से काम करना उचित रहेगा। संचय को लेकर आपकी चिन्ताएं बनी रहेगी। व्ययों पर नियन्त्रण में कमी आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। मास अंत में अचानक से परिस्थितियां बदल सकती है। इसलिये इसके अंतिम माह में मशवरों पर स्वयं विचार करने के बाद इन्हें प्रयोग में लाना आपके लिये उचित रहेगा। इस अवधि में व्यावसायिक कार्यो के लिये आपको विदेश यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते है। इस समय में आर्थिक क्षेत्रों का लाभ उठाने के लिये आपको विदेश स्थानों पर जाना पड़ सकता है। मास मध्य में कुशल नितियों आपके लाभों में वृद्धि करेगी। इस अवधि में ऋण उपलब्ध होने से योजनाओं में धन संबन्धी बाधाएं नहीं आयेंगी। इससे आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। मास अन्त में आर्थिक योग उतम बने हुए है। इसके अतिरिक्त संचय वृद्धि के प्रबल योग बने हुए है। भाग्य का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पायेगा। इसके विपरित पुरुषार्थ से काम पूरे होंगे।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)    

9 of 13
राशि
मास शुरु में व्यावसायिक कार्यो को करते रहने के लिये स्वयं में पुरुषार्थ भाव को बनाये रखने की आवश्यकता रहेगी। इस समय में स्वयं में जोश, उत्साह के भाव में कमी न आने दें, तथा इस मास आपको जोखिम पूर्ण कार्यो को करने में संकोच हो सकता है। परन्तु साहस को बनाये रखने से आपके लिये सफलता के मार्ग खुलेंगे। इसके मध्य की अवधि में नौकरी में बदलाव के उतम योग बने हुए है। इस संबन्ध में प्रयास करने से अवश्य सफलता प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त इस समय में आपमें आत्मविश्वास का भाव भी कम रहेगा। अधीनस्थों को महत्वपूर्ण कार्य भी सौपें जा सकते हैं। इस मास में आपकी आर्थिक क्षेत्र में पराक्रम भाव को बनाये रखने से लाभ प्राप्त होगा। यात्राओं की अधिकता से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। इस अवधि में मेहनत करने के बाद भी लाभों को लेकर संशय भाव में हो सकते है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

10 of 13
राशि
इस मास के आरम्भ से ही आय प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको विशिष्ठ जनों का ज्ञान व अनुभव का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परन्तु जोखिम लेने से बचें। मध्य अवधि में आप अपने लाभों को लेकर शंका युक्त हो सकते है। इस अवधि में अधिनस्थों का सहयोग पाने के लिये आपको वाणी में मिठास का भाव रखना होगा। व्यावसायिक विदेश यात्राएं संपन्न हो सकती है। मास अंत में स्थानान्तरण के योग बन रहे है। इसके अतिरिक्त इस समय में अधिकारी का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति के पक्ष से आपके लिये मास पूर्वार्ध से ही उत्तम रहेगा। इस अवधि की आर्थिक स्थिति आपके पुरुषार्थ से जुड़ी हुई है। इस अवधि में आपके प्रबन्ध विषयों पर व्यय बढ़ेंगे।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

11 of 13
राशि
व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपके विश्वसनीय अधीनस्थ आपको छोड़ कर जा सकते है। नौकरी परिवर्तन के लिये समय अनुकुल है। मास के मध्य भाग में आप निर्णयों में दुविधा कि स्थिति रहने कि संभावना बन रही है। इस अवधि में कार्यो में सोच-विचार अधिक रहेगा।अ धिकारियों के सामने अपनी योग्यता सिद्ध करने में आपको समय लग सकता है। मास मध्य समय में आपको वरिष्ठ लोगों का विश्वास और सम्मान प्राप्त होगा। मास अंत में पद वृद्धि के योग बन रहे है। इसके अतिरिक्त आय में इजाफा भी संभावित है। इस माह में आप व्यावसायिक संपत्ति क्रय- विक्रय करने का विचार बना सकते है। आमदनी को बढाने के लिये आप योजनाओं का कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। विदेश से जुडी योजनाओं का विस्तार कार्य किया जा सकता है। परन्तु योजनाओं में लोच का भाव बनाये रखें। इससे कार्य निर्बाध गति से पूरा हो सकेगा। इसके मध्य अवधि में आप अपने आर्थिक लाभों का प्रयोग व्यावसायिक क्षेत्र की सुख -सुविधाओं की वृद्धि के लिये प्रयोग कर सकते है। आत्मविश्वास का भाव आपको आशा से अधिक सफलता दिलायेगा।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)

12 of 13
राशि
इस मास आजीविका कार्यो में बाधाएं आ सकती है। इस अवधि में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त नहीं हो पायेगा। प्रतियोगियों के कारण परेशानियां बढ सकती है। साहस, जोश, उत्साह की कमी के योग बने हुए है। विदेश स्थानों से आय के उतम योग है। परन्तु घरेलू योजनाओं का कार्य धीमी गति से होने के कारण आपमें अल्प समय के लिये निराशा का भाव आ सकता है। मास के अंत में आप के अधिकारों में बढोतरी होगी। इस अवधि में आप बेवजह व्यावसायिक स्थल में वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखना उचित रहेगा। इस मास के मध्य अवधि में दूर -दराज की व्यावसायिक संस्थाओं से आपके करार पूरे होने की संभावनाएं बन रही है। साझेदारी के समझौते करने के लिये भी यह समय अनुकुल है। इस अवधि में बड़ी योजनाओं को शुरू करने में बाधाएं आ सकती है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

13 of 13
राशि
अंतिम मास की अवधि में बुद्धिमानी, चतुरता से आप काम पूरे करने में सफल रहेंगे। फिर भी इस अवधि में आपको व्यावसायिक क्षेत्र में विपरित लिंग के कारण सम्मान में कमी का पात्र बनना पड सकता है। इस अवधि में साझेदारी व्यापार आरम्भ करने के लिये सही नहीं है। इस समय में शत्रु पक्ष बली रहेगा। इसके कारण अचानक से आय में कमी हो सकती है। मेहनत अधिक लाभ कम होने की संभावनाएं बन रही है। मास अन्त में इन बाधाओं में कमी हो सफलता कि संभावनाएं बनेगी। इस अवधि में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है। मास अन्त में आर्थिक स्थिति में कमी की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपको जोखिम सम्बन्धी क्षेत्रों से अप्रत्याशित हानि हो सकती है। दिया हुआ धन रूक सकता है। व्यावसायिक वाहन लेने के योग है। मास मध्य में व्यापार- व्यवसाय में नये काम आ सकते है। इसके अतिरिक्त आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रयासों में तेजी आयेगी।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्य से मात्र 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें