aries
- फोटो : aries
मेष मासिक राशिफल
इस माह में संघर्ष के बाद लाभ के साधन बनते रहेंगे। भाग्य उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे परंतु धन का व्यय बेकार कार्यों पर खर्च हो सकता है। साहस और पराक्रम से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होगी परंतु स्थिरता और गंभीरता अनिवार्य है। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस माह में कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थितियां संभव है। परंतु कार्य व्यवसाय को तरीके से करने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
व्यवसाय के साथ-साथ पद प्राप्ति का योग बन रहा है। आपके व्यवसाय तथा कामकाज से संबंधित अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। धन अचल संपत्ति का योग अच्छा बन रहा है। विदेश यात्रा सफल होने की संभावना बन रही है। यदि किसी काम से संबंधित बाहर की यात्रा करने का प्रयास कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है। इसमें आपका दांपत्य जीवन भी बेहतर हो सकता है।