capricorn
- फोटो : capricorn
साप्ताहिक मकर राशिफल
इस सप्ताह सबसे ध्यान देने योग्य बात यह रहेगी कि आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा, क्योंकि सबसे कमजोर पक्ष यही रह सकता है। आपके अंदर किसी बात को लेकर गुस्से और ज़िद की वृद्धि होगी, जिसका दुष्परिणाम आप को झेलना पड़ सकता है। जहां एक ओर आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, वहीं दूसरी ओर आपके रिश्ते में भी तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र अर्थात ऑफिस में आपका दबदबा रहेगा और आप के सम्मान में कमी नहीं आएगी। पिताजी से भी आपके संबंध मधुर रहेंगे तथा आपके पिता को भी समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन शांति से भरपूर रहेगा और आप सुकून की सांस ले पाएंगे। संतान के लिए समय बेहतर है। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी वर्ग के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपको अच्छा धन लाभ का रास्ता मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए त्याग दें।