कर्क
कर्क राशि के जातकों को नवंबर के महीने में सेहत और संबंधों के प्रति बहुत गंभीर होना पड़ेगा, अन्यथा बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। माह की शुरुआत में कामकाज को लेकर बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन इन सबके बीच आपको अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखना होगा और इष्ट-मित्रों एवं परिजनों के साथ बहुत सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा कोई बड़ी गलतफहमी आपके निजी संबंधों में दरार डालने का काम कर सकती है। विशेष तौर पर प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कोई कदम आगे बढ़ाएं और गलतफहमियों को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। किसी प्रिय चीज की खरीददारी के लिए जेब से अधिक खर्च होने की संभावना है। माह के दूसरे सप्ताह में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। माह के मध्य में राजनीति से जुड़े लोगों कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मनचाहा पद या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ नई चुनौतियां भी सामने होंगी। इस दौरान करिअर हो या कारोबार पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। रोजी-रोजगार पर पूरा ध्यान दें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
उपाय : अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करके प्रतिदिन पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप करें।