मेष राशि
सफलताओं के बावजूद माह पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। यात्राओं की अधिकता रहेगी,वीजा के लिए भी आवेदन करना सफल रहेगा। धर्म-कर्म एवं विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 16-17 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
2 of 12
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
माह का आरंभ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा स्वास्थ्य संबंधी समस्या से सावधान भी रहना होगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। आयके साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के परिणामस्वरूप सभी संघर्षों एवं विषम परिस्थितियों से लड़ने में सफल रहेंगे। झगड़े-विवाद एवं कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
सफलताओं एवं कार्य व्यापार की दृष्टि से संपूर्ण माह बेहतरीन रहेगा फिर भी अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। संतान संबंधी चिंता कुछ परेशान कर सकती है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे । किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी माह अनुकूल रहेगा। 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
मई माह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है यद्यपि कई मामलों में चिंता आपको परेशान कर सकती है फिर भी का कार्य व्यापार में उन्नति,नौकरी में पदोन्नति सम्मान और सामाजिक पद की वृद्धि होगी। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने में सफल रहेंगे। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी नेतृत्व क्षमता और ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की योग। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
माह का आरंभ अप्रिय समाचारों के साथ हो सकता है जिससे तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के प्रभाव स्वरूप आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
ग्रह गोचर की अनुकूलता के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। साझा व्यापार में भी दिक्कतें आ सकती हैं,गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद हल होंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग संबंधी बीमारियों से सावधान रहें। 2-3 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह सफलता देगा किंतु पारिवारिक कलह परेशान करगी। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। रणनीतियों एवं योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह अनुकूल। 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
मान सम्मान की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का हल भी निकलेगा। मकान-वाहन क्रय करना चाह रहे हों तो वह भी अनुकूल रहेगा। किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान करेगी। कठोर परिश्रम साहस और पराक्रम के बलपर विषम हालात को आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। 7-8 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
माह कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना कराएगा यात्राओं की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद से दूर ही रहें यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद हल होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतर रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। 27-28 तारीख हो रहे जरा बचके।
11 of 12
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। आर्थिकपक्ष और मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जायदाद अथवा वाहन आदि का क्रय करेंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का सुख प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे किंतु अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 12-13 तारीख को रहें जरा बचके।
मीन राशि
आपके लिए माह खट्टे मीठे अनुभव वाला रहेगा। सम्मान वृद्धि होगी आयके साधन भी बढ़ेंगे किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। झगड़े विवाद से दूर रहें कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 27-28 तारीख को रहें जरा बचके ।