TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों की जुलाई महीने की शुरुआत घर-पारिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों और अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों को करते हुए बीतेगी। किसी इष्टमित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इस दौरान आपका पूरा फोकस परिवार की जरूरतों को पूरा करने और संबंधों को सुधारने में रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय शुभता और सफलता लिए रहने वाला है। विशेष रूप से मार्केटिंग,कमीशन आदि पर काम करने वाले लोगों के लिए यह अत्यंत शुभ और लाभदायी साबित होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे तो आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार से जुड़ा अहम फैसला लेते समय माता-पिता का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। माह के तीसरे सप्ताह के तीसरे सप्ताह की शुरुआत से आपको भाग्य का थोड़ा कम सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अनचाही या फिर अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि आप अपने विवेक से ऐसी परिस्थितियों से आसानी से पार पा जाएंगे। इस दौरान घर-बाहर दोनों जगह लोगों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे हैं तो आपकी बात बन जाएगी,लेकिन इसके चलते आपको कुछ एक परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है। वहीं पहले से प्रेम संबंध में जुड़े लोगों की लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: देवी दुर्गा की प्रतिदिर पूजा और चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन चीनी,चावल,दूध और सफेद वस्त्र आदि का दान करें।