मेषः प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा
पनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आपको बचा पाएंगे। आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। उसके लिए आपके जज्बात काफी दिनों से सुलगते रहे हैं, पर आज उसे रिश्ते का रूप देने और बढ़ाने की कोशिश सफल होगी। आप इस रिश्ते को गंभीरता से लें, क्योंकि इसमें आपका विश्वास पहले से बन चुका है। आपको क्या पता यह रिश्ता पूरी जिंदगी के लिए पार्टनर के रूप में बदल सकता है।
आज शायद आप अपने किसी नजदीकी से बहस में पड़ जाएं। अपना संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें, क्योंकि गुस्सा करने से आपको कोई लाभ नहीं होगा। अगर हो सके तो कुछ दिनों के लिए इस मुद्दे को टाल दें या फिर प्यार से हल करने की कोशिश करें।
आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिये प्रावधान करना चाहिये जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। अपने बच्चों के लिये किसी प्रकार की शिक्षा से संबंधित योजना या माता पिता के लिये सेवानिवृत्ति की योजना ले लीजिये। माना कि ये एक बड़ा उत्तरदायित्व है लेकिन आज नहीं किया तो आगे जाकर आप इसे लेकर पछताएंगे।
विज्ञापन
वृष राशिः कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है
2 of 12
वृष राशि
आज आप खुद को शान्त और अच्छा महसूस करेंगे। कुछ घर और काम का बोझ कम होना शुरु हो जाएगा, इसलिए आखिरकार आज आप राहत की सांस ले पाएंगे। आप योग और ध्यान में मन लगाए रखें ताकि आपको शान्ति मिलती रहे। अपने घर वालों के साथ टहलने का लुत्फ उठाएं।
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। ये अपनी पहले से चली आ रही समस्याओं को हल करने का समय है।
आज हालात कुछ ऐसे होंगे कि आप अपने प्यार को भरपूर रूप से नही पा सकेंगे, उन हालात पर काबू पाने के लिए अपने अहम को एक तरफ करके जिंदगी का भरपूर आनन्द अनूभव करें। आप अपने चाहने वाले के साथ मस्ती का अनुभव करेंगे।
यदि आपको किसी अच्छे काम की तलाश है तब आज का दिन इसके लिये शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिये नौकरी का पथ आसान कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में संलिप्त जातकों के लिये आज का दिन लक्ष्यों की प्राप्ति करने वाला हो सकता है।
जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। इस बदलाव का अपने काम की जगह पर सकारात्मक उपयोग कीजिए। इसके लिए नए संपर्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
आज आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ और कोल्ड से बचकर रहना होगा। ध्यान रखें कि आप अपने हाथ अच्छी तरीके से धोएं, और किसी भी वस्तु को मुंह में ना डालें, क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। ऐसी बीमारीयां आपको शरीर के अंदर नुकसान दे सकती हैं।
विज्ञापन
मिथुन राशिः आज आप खुश हैं। सब आपके अनुसार चलेगा
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
अगर आप अपने परिजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते थे तो अब समय आ गया है। आपकी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आएगी। आज आपकी जिंदगी में जो भी मुद्दे आएं उनका हल सोच समझ कर ही लें।
साथी से मिलने के उपरान्त आये परिवर्तनों से अपने साथी को अवगत कराने का यही उत्तम समय है, जिसके फलस्वरूप आप दोनों ही उमंगों से भरपूर जिंदगी का सफर तय करने में सक्षम हो सकेंगे। आज आप अपने प्यार का इजहार अपने साथी के सम्मुख कर दें।
यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिये है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरूआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। इस सफलता से धन, प्रसिध्दि के साथ ही मानसिक रुप से संतुष्टि भी आपको मिल सकती है।
आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो अपना श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये, चल पड़िये।
आज आप खुश हैं। सब आपके अनुसार चलेगा। आपनी इच्छा और संयम से आप खुद के लक्ष्य और कम्पनी के लक्ष्यों की भी प्राप्त करेंगे। इस समय आप कुछ व्यायाम करें और खुद को स्वस्थ रखें।
कर्क राशिः काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा
4 of 12
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी हमें हर मोड़ पर कुछ ना कुछ सीख देती है इसलिए जीवन की हर चुनौती से हमें कुछ ना कुछ सीख लेनी चाहिए। वैसे भी नए- नए अनुभव करना आपको बहुत पसंद है।
अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग सुगम हो जायेगा आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है।
कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको दोबारा नए तरीके से सोचना चाहिए। उच्चाधिकारियों की मदद से आप इन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।
कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है, शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले। इसका आनंद उठाइए आखिर यह आपकी लम्बी और कड़ी मेहनत का फल है।
आज आप महसूस करेंगे कि आपका दृढ़-निश्चय और दिमाग आपको कुछ बीमारियों से उभरने में सहायक है, चाहे वह किसी भी प्रकार का दर्द हो। आपको एहसास होगा कि डॉक्टर द्वारा बताया गया उपचार और दृढ़ निश्चय आपकी किसी भी चोट को भरने में सहायक हैं। आप अपनी मानसिक शक्ति को अनदेखा ना करें।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज का दिन भाग्यशाली है
5 of 12
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार के साथ किसी बाग-बगीचे में घूमने जा सकते हैं और वहां बैठ कर गप्पें मार सकते हैं। आजका दिन आराम करने के लिए अच्छा है।
आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपने दिमाग को बोझिल करने वाले सभी कामों को भूलकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती कीजिए।
यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है।
जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज बिना किसी भागदौड़ के मनचाहा घर मिल जायेगा। घर खरीदने के लिए अगर कर्जा लेना चाह रहे हैं तो आज आवेदन करने का अच्छा दिन है। जो भी हो, घर खरीदने के मामले में आज आपको बड़ा अच्छा फल दिखेगा।
सन्तुलित भोजन लेने की आदत की वजह से आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यायाम करना ना भूलें ताकि आपका वजन फिर से ना बढ़ जाए। आलस से दूर रहें।
विज्ञापन
कन्या राशिः कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है
6 of 12
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आज शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आपकी ये चिंता अस्थाई है जो जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आज आपका झुकाव अपने प्रिय जनों के साथ समय गुजारने की ओर रहेगा।
आज आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है। आपकी जिन्दगी में रोमांस आने के लक्षण हैं, इसलिए इस समय को व्यर्थ ना गवाएं।
आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप अपने कार्यालय में गलत व्यवहार करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी भी आपके साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आएंगे।
आर्थिक मामले में आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे। सही और तत्पर निर्णय आपको औरों से आगे ले जायेगा। अपने आर्थिक सलाहकार की बात को गौर से सुनें और उस पर अमल करें। यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो काम को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। कोई बड़ी पूंजी लगाने से पहले बाजार को ठीक से समझ लें।
कोई छोटी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी उपचार करें। कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप बाहर की परेशानी घर मे न लायें, क्योंकि इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है। याद रखें कि हमारी न खत्म होने वाली इच्छाएं, नकारात्मक सोच, और ज्यादा उम्मीद ही वो कारण हैं जो स्वास्थ्य को बाधित करते हैं। आराम भी अवश्य करें।
विज्ञापन
तुला राशिः आज का दिन लाभदायक होगा
7 of 12
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आपकी स्वच्छंद सोच आज एक खास जगह बनाने में आपकी मदद करेगी। आज आप चाहे कुछ भी करें लेकिन अपने अंदर की आवाज के बताए रास्ते पर ही चलें। आप वो इंसान हैं जो कभी भी खतरा मोल लेने से नहीं डरते। आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें और आप पाएंगे कि जो लोग आपकी निंदा कर रहे थे वो भी अब आपके साथ ही हैं।
आज का दिन युगल दंपतियों के लिए शांति एवं स्थिरता लिए होगा, जिसके कारण आप आपसी रिश्तों से संतुष्ट होंगे। एक-दूसरे की सगंति से आप असीम आनन्द का अनुभव करेंगे। किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर अपने पसंदीदा व्यंजन खाकर आपसी प्रेम को बढ़ाएं।
आज आपको नौकरी का वो प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। ये प्रस्ताव आपके सामने राहत के समान भी हो सकता है, क्योंकि आप नयी नौकरी तलाश रहे हैं। नौकरी बदलते समय ये सोचें कि ये बदलाव आपके लिये सही है या नहीं।
अगर आप यात्रा संबन्धी काम करते हैं तो आज का दिन लाभदायक होगा। अपने आप को सतर्क रखें, अगर कोई नया मौका आता है तो उसे हाथ से ना जाने दें। अनचाहे लाभ का अंदेशा है।
आज आप सिरदर्द और कम मानसिक ऊर्जा से ग्रस्त रहेंगे। इसलिए सावधानी बरतें। इन बीमारियों का कारण बढ़ता तनाव है जो कि आप महसूस कर रहे हैं। आप छोटी परेशानियों को सिरदर्द ना बनाएं और खुद को शान्त रखें योग करें जिससे तनाव कम होगा।
वृश्चिक राशिः निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है
8 of 12
वृश्चिक राशि
दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है इसलिए जरूरत से ज्यादा दया करना भी ठीक नहीं है। आपकी दयालुता का अगर गलत लाभ उठाया गया तो मानवता पर से आपका विश्वास उठ सकता है।
दोनों के बीच हाल की कुछ मनमुटाव के बाद आज आप एक दूसरे से फिर बंध गये हैं। आपने एक दूसरे को बेहतर समझा है और बातचीत की है। अपने पार्टनर की बात को तरजीह दें और ध्यान से सुनें। रिश्ता रास्ते पर आ जाएगा। उसे सहारा दें। यह आप दोनों को खुश रखेगा।
यदि आपने किसी नए काम के लिये आवेदन किया है तब आज उसका साक्षात्कार अथवा सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा।
आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। हो सकता है, आपने ईन्श्युरेंस, फिक्स्ड् डिपोजिट या ऐसा ही कोई लम्बे समय का निवेश कर रखा हो, तो आज इस निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। आपकी कमाई में बढ़ोतरी के लिए ये बड़ा स्त्रोत साबित हो सकता है।
आज भी मानसिक तनाव रहेगा। आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप चिन्ता न करें और अपने को किसी रुचि भरे कार्य मे लगायें।
धनु राशिः कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं
9 of 12
धनु राशि
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ये समय उन लोगों के साथ मिल कर खुशी मनाने का है जो हमेशा आपकी खुशियों में शामिल रहते हैं। अपनों पर प्यार न्योछावर करके आप उन्हें एक अनोखा एहसास दिला सकते हैं।
आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिये सकारात्मक दिवस है, इसलिये कुछ न कुछ आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिये।
यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं। आपको लगेगा कि इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल रहा है, इसलिए अखबार उठाइये और विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए।
आज आपको ध्यान लगाने का महत्व समझ आयेगा। इससे आपके दिमाग में शांति होगी और दिन की अच्छी शुरुआत कर सकेंगे। आपको इसका फायदा अल्प विधि और लगते समय में मिलेगा।
मकर राशिः आज की रात रोमांस से भरपूर एक यादगार रात होगी
10 of 12
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। आज आपकी योग्यताएं अपनी चरम सीमा पर हैं, हर क्षेत्र में आपका प्रदर्रशन सराहनीय रहेगा। लेकिन इस बात का गुमान अपने मन में ने आने दें वरना आपके दोस्त ही आपके खिलाफ हो जाएंगे।
दंपतियों को आज मनोरंजन के अवसर मिलेंगे, जो कि एक लंबे समय से नहीं मिल पाये थे। आज की रात रोमांस से भरपूर एक यादगार रात होगी, जिससे आपको भरपूर खुशी मिलेगी।
आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब कि आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। आज एक ऐसा दिन है, जबकि आपको वो काम करना पड़ सकता है जो कि आप करना तो नहीं चाहते, लेकिन फिर भी आपको करना पड़ रहा है।
आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। ये ध्यान रखें कि आप किसी व्यावसायी के पास ही जाएं और उससे मिली हुई सलाह को अमल में लाएं।
लम्बे समय के बाद, आज आप खुद को स्वस्थ और अच्छा महसूस करेंगे। जो लोग किसी तरह की शारीरिक बीमारी से ग्रसित हैं, आज उनकी सेहत में पहले से सुधार आएगा। अपनी व्यायाम करने की आदत को बनाए रखें। इसका फल आपको अभी और लम्बे समय तक देखने को मिलेगा।
कुंभ राशिः लोग आपकी तारीफ करेंगे
11 of 12
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आज आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे आप अपनी मन पसंद पोशाक पहनेंगे और देर तक अपनी जुल्फें संवारेंगे। आपके इस नए रूप को देख कर लोग आपकी तारीफ करेंगे । आपके साथी को भी आप के अंदर आया ये बदलाव अच्छा लगेगा।
आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। प्रभाव बनाने के लिए सज-धज कर निकलें। सावधान रहें, आप किसी के आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। भीड़ में आप के प्रति किसी का विशेष ध्यान लगा हुआ है। यह आपकी जिंदगी का अपना पार्टनर भी हो सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन आज मस्ती और खुशी से भरपूर है। आनंद करें।
आज आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कैरियर की वृद्धी आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। औरों से ऊपर उठने के लिए आपको अपने तकनीकी ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहने की कोशिश करनी चाहिए।
अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं कैरियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। एक आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलने से आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी। कड़ी मेहनत की बड़ी जरूरत है। सकारात्मक सोचने से बल मिलता है, नकारात्मक सोच से आप अपना ही नुकसान करेंगे और अपना आर्थिक लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाएंगे।
आज त्वचा से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। सूरज से बचकर रहें और ज्यादा पानी पीयें। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ होने के साथ-साथ चमकने भी लगेगी।
मीन राशिः जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे
12 of 12
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। क्योंकि सत्तावान लोगों से काम निकलवाना बहुत ही मुश्किल होता है। आपको इस समय बहुत ही सावधान रहना होगा।
आपके और आपके साथी के मिलने के लिए यह उपयुक्त समय है। यदि आप अपने साथी के समक्ष कोई प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो यही उपयुक्त समय है, जबकि वह मान जाएगा। अतः आप मौके का फायदा उठाएं, जिससे आपको भरपूर खुशियां मिलेगी।
आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। अब तक आपके जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे।
आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए फिर उसे पाने के लिए एक ठोस योजना बनाइये, फिर देखिए सारे दबाव के बावजूद आप अपने लक्ष्य को छू रहे हैं।
आज जिनको दर्द या बुखार है वो बेहतर महसूस करेंगे। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह लें क्योकि इससे आगे परेशानी हो सकती है।