फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहिनी एकादशी पर चंद्रदेव बदलेंगे अपनी चाल , इन 2 राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली

Thu, 08 May 2025 11:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chandra Gochar:  इस बार मोहिनी एकादशी पर ग्रहों की स्थिति में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं, जिनका असर कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। खासकर चंद्रदेव के चाल बदलने से कुछ राशियों को लाभ और खुशहाली मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 3
Mohini Ekadashi 2025 - फोटो : adobe
Mohini Ekadashi 2025: आज 08 मई, गुरुवार को मोहिनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है, और इस व्रत के प्रभाव से जन्मों के पापों का नाश भी होता है।
Mohini Ekadashi 2025: जानिए मोहिनी एकादशी पर विष्णु आरती और चालीसा पाठ करने के लाभ
इस बार मोहिनी एकादशी पर ग्रहों की स्थिति में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं, जिनका असर कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। खासकर चंद्रदेव के चाल बदलने से कुछ राशियों को लाभ और खुशहाली मिल सकती है। इस समय कुछ शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी और जीवन में नई खुशियों का आगमन होगा। आइए जानते हैं कौन सी राशियां इस विशेष दिन के प्रभाव से लाभान्वित हो सकती हैं।
Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी पर इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, पूरे होंगे सभी अटके काम
विज्ञापन

2 of 3
Mohini Ekadashi 2025 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
मोहिनी एकादशी का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ और लाभकारी रहेगा। इस दिन चंद्र देव की कृपा से आपको किसी बड़ी खुशखबरी का प्राप्ति हो सकती है, जो आपके मन को प्रसन्न कर देगी। आपकी किसी पुरानी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है, जिसके चलते आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस दौरान आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं और जो कार्य लंबे समय से अटके थे, वे भी अब आसानी से पूरे हो सकते हैं। कारोबार में किसी समस्या का समाधान निकलेगा, और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। फंसा हुआ धन वापस मिलने से आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति रहेगी, और आप अपने किसी करीबी से पुराने मतभेदों को सुलझा पाएंगे। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा और कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा को विधिपूर्वक करें और विशेष रूप से पीले रंग की वस्तुओं का दान करें, क्योंकि पीला रंग समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इससे आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Mohini Ekadashi 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
मोहिनी एकादशी के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी कई शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इस दिन करियर और कारोबार के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। यह समय आपके लिए आर्थिक दृष्टि से भी बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप किसी व्यापार या निवेश के मामले में उलझन में थे, तो अब आपको लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में तेजी आएगी और नई परियोजनाओं से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आपको किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इस दिन आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा, जिससे आपके फैसले और अधिक सटीक हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां और शांति बनी रहेगी, और घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से आपके जीवन में समृद्धि का वास होगा। पूजा के दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को नारियल और खीर का भोग अर्पित करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें