फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Rashi November: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 08:37 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gemini Horoscope for November 2025: नवंबर का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे मिथुन राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...
विज्ञापन
1 of 5
Gemini Horoscope for November 2025: - फोटो : Amar Ujala
Gemini Horoscope for November 2025: मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कुछ चुनौतियों और अवसरों का संगम लेकर आएगा। इस समय आपको अपने निर्णयों में विवेक और धैर्य दोनों का परिचय देना होगा। जल्दबाजी या अधीरता नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए हर स्थिति में संयम बनाए रखना जरूरी रहेगा। आइए जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे मिथुन राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...
Numerology: दिल की नहीं, दिमाग की सुनती हैं इस मूलांक की लड़कियां, हर परिस्थिति में सोच-समझकर कदम बढ़ाती हैं
करियर
करियर के क्षेत्र में यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जुटना होगा। ऑफिस में किसी तरह की लापरवाही या देर-सवेर आपके सीनियर को नाराज कर सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को महीने की शुरुआत में मंदी या कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन महीने के मध्य तक हालात सुधर जाएंगे। कारोबार दोबारा गति पकड़ सकता है। हालांकि, किसी बड़े फैसले या निवेश से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेम जीवन - फोटो : adobe stock
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन के लिए यह समय भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। इस महीने आपको अपने लव पार्टनर को समझने और उन्हें महत्व देने की जरूरत है। विवाहित लोगों के लिए यह समय थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, क्योंकि ससुराल पक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा या किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकते हैं। धैर्य और संवाद से हालात बेहतर होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
स्वास्थ्य - फोटो : adobe stock
स्वास्थ्य
सेहत के मामले में नवंबर का महीना सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव आपको थका सकता है। घर-परिवार की चिंताओं या कामकाज के दबाव से नींद और मूड पर असर पड़ सकता है। इस समय अपने मानसिक संतुलन और दिनचर्या पर ध्यान दें। योग, ध्यान या सुबह की सैर जैसी गतिविधियां आपको मानसिक शांति देंगी।

4 of 5
आर्थिक स्थिति - फोटो : Adobe Stock
आर्थिक स्थिति
आर्थिक रूप से यह महीना कुछ अस्थिर रह सकता है। आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेंगे, जिससे बजट बिगड़ सकता है। इस समय बचत पर ध्यान देना आवश्यक है। जल्दबाजी में किसी बड़े सौदे या निवेश से बचें, क्योंकि यह आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। व्यापारियों को पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना चाहिए और भरोसे के आधार पर कोई आर्थिक निर्णय नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपाय - फोटो : adobe stock
उपाय
मिथुन राशि के जातकों को प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करनी चाहिए और भगवान श्री विष्णु की पूजा करते हुए ‘नारायण कवच’ का पाठ करना अत्यंत शुभ रहेगा। यह उपाय आपको नकारात्मकता से बचाएगा और मानसिक शांति व स्थिरता प्रदान करेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें