आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से आपके जीवन में कई परिवर्तन आ सकते हैं। विदेश से जुड़ी गतिविधियों में लाभ मिलने की संभावना है और घर से बाहर उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। शत्रु पक्ष से भी आपको लाभ मिलेगा, और कोई पुरानी बीमारी में राहत महसूस होगी। यदि आपने किसी लोन के लिए आवेदन किया है, तो वह भी मंजूर हो सकता है। रोजाना अपने पिता का आशीर्वाद लें।