आध्यात्मिक रूप से आप मजबूत होंगे और आध्यात्मिक गतिविधियों पर भी खर्च करेंगे।
- फोटो : adobe stock
धन
वित्तीय मामलों में मेष राशि के जातकों के लिए साल 2026 बहुत अच्छा रहेगा। आपको अच्छे लाभ देखने को मिलेंगे। साल के आरंभिक समय में ही परिवार की ओर से भी धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं और राहु की स्थिति कहीं ना कहीं से धन प्रदान करेगी। शनि की स्थिति खर्चों में बढ़ोतरी करेगी। बिजनेस में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी और नई योजनाओं के निवेश के अवसर मिलेंगे। शनि और गुरु का गोचर साल के मध्य में यात्राएं कराएगा, उससे कुछ खर्च भी होगा।
आध्यात्मिक रूप से आप मजबूत होंगे और आध्यात्मिक गतिविधियों पर भी खर्च करेंगे। इसी समय अवधि में कुछ समस्याएं आएंगी, जो धन की स्थिति को अल्पविराम लगा सकती हैं, इसके बाद जुलाई अगस्त में अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। शेयर मार्केट में सफलता मिल सकती है। नया वाहन, दुकान या मकान खरीदने की स्थिति बन सकती है।
साल के अंतिम महीना में खर्च बढ़ेंगे और धन की कमी हो सकती है, जिससे कुछ आर्थिक कष्ट बने रहेगे। इस समय अवधि पर बचत करने की प्रवृत्ति को अपनाएं, जिससे कि व्यावसायिक रूप से आप स्थिर रह सके और आर्थिक रूप से उन्नत होने की दिशा में आगे बढ़ें। इस वर्ष आपको अपने व्यापार में निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।