फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mesh Rashi November: मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में रहना होगा सावधान, पढ़ें मासिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 08:36 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monthly Horoscope November 2025 Mesh: नवंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि मेष राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे मेष राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...
विज्ञापन
1 of 5
monthly horoscope november - फोटो : Amar Ujala
Masik Rashifal Mesh: नवंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। इस समय आपको अपने करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लें। आइए जानते हैं कि मेष राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे मेष राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...

करियर
इस माह कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। बीते महीने जिन दिक्कतों का सामना कर रहे थे, वे अभी पूरी तरह खत्म नहीं होंगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी या जूनियर से बहस करने से बचें, वरना आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद की संभावना है, इसलिए अपने शब्दों और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कारोबारी वर्ग को निवेश या नई डील करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेना चाहिए। यह समय जल्दबाज़ी में लिए गए फैसलों से दूर रहने का है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेम जीवन - फोटो : Adobe
प्रेम जीवन
लव लाइफ के लिए यह महीना थोड़ा संवेदनशील रहने वाला है। पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं या संवाद में कमी आ सकती है। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए ईमानदारी और धैर्य जरूरी होगा। विवाहित जातकों को जीवनसाथी से वैसा सहयोग नहीं मिलेगा, जैसा वे उम्मीद कर रहे थे। आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए छोटी बातों को नजरअंदाज करें और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।
विज्ञापन

3 of 5
स्वास्थ्य - फोटो : adobe stock
स्वास्थ्य
नवंबर का पहला आधा हिस्सा सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है। बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम, बुखार या थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। काम की अधिकता या लंबी यात्रा से शारीरिक थकावट और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। इस समय अपने खान-पान और आराम का पूरा ध्यान रखें। मेडिटेशन और योग आपको मानसिक शांति देंगे।

4 of 5
आर्थिक स्थिति - फोटो : adobe stock
आर्थिक स्थिति
आर्थिक मोर्चे पर यह महीना सामान्य रहेगा। कोई बड़ी सफलता या नुकसान दोनों की संभावना कम है, लेकिन खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें और अपनी बचत पर ध्यान दें। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो किसी पुराने निवेश से इस महीने मामूली लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपाय - फोटो : adobe stock
उपाय
मेष राशि के जातकों को इस महीने प्रतिदिन भगवान श्रीराम की पूजा करनी चाहिए और ‘राम रक्षा स्तोत्र’ का श्रद्धापूर्वक पाठ करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से न केवल मानसिक शांति मिलेगी बल्कि जीवन की रुकावटें भी धीरे-धीरे दूर होंगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें