फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अक्तूबर को बुध होंगे वक्री, जानिए किन राशियों के लिए रहेंगे शुभ

Mon, 12 Oct 2020 02:20 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
वक्री अवस्था में बुध किनके लिए शुभ रहेंगे और किनके लिए अशुभ इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
बुध 14 अक्तूबर की सुबह 6 बजकर 30 पर तुला राशि पर गोचर करते हुए वक्री हो रहे हैं, पुनः 3 नवंबर की रात्रि 11 बजकर 15 पर इसी राशि पर भ्रमण करते हुए मार्गी होंगे। वक्री अवस्था में बुध किनके लिए शुभ रहेंगे और किनके लिए अशुभ इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि-
राशि से सप्तम भाव में बुध अशुभ फल नहीं देंगे क्योंकि इनकी क्षमता में वृद्धि होगी जिसके फलस्वरूप शादी विवाह संबंधित वार्ता की सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। नया कार्य व्यापार आरंभ करने वालों अथवा दैनिक व्यापारियों के लिए फल और शुभ रहेगा। हो सकता है कि दांपत्य जीवन में कुछ विवाद अथवा कड़वाहटों का सामना करना पड़े। इसे वक्री बुध का ही प्रभाव समझकर बढ़ने न दें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि-
राशि से छठे भाव में बुध के वक्री होने के प्रभावस्वरूप स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पेट संबंधी विकार, दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग से भी बचना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी। आपके विरोधी सक्रिय हो जाएंगे और नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसी अवस्था में किसी पर भी अधिक विश्वास करना नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें अन्यथा इस अवधि के मध्य दिया गया धन भी वापस आने में संदेह रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से पंचम भाव में वक्री बुध विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता दिलाएंगे किंतु प्रेम संबंधी मामलों में विवाद बढ़ सकता है इसलिए बेहतर रहेगा कि पढ़ाई पर ही अधिक ध्यान दें। मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के साधन भी बढ़ेंगे। नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से चतुर्थ भाव में बुध का वक्री होना सामान्य फलदायक ही रहेगा इस भाव में वैसे भी बुध अधिक शुभफल नहीं दे पाते। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। आपके नेतृत्व शक्ति की सराहना होगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
इस राशि पर वक्री बुध का गोचर करना मिलाजुला फल प्रदान करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत किंतु कहीं न कहीं भाइयों में आपसी मतभेद बढ़ सकता है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। अपनी ऊर्जा शक्ति एवं साहस के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म एवं योगाध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि-
राशि से धनभाव में बुध का वक्री होना आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा किसी महंगी वस्तु का क्रय भी करेंगे। मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। परिवार में एकता बनाए रखने में तो कठिन चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा किंतु, अपने सौम्य स्वभाव, विशाल हृदयता एवं वाणी कुशलता के बलपर विषम हालात को भी संभाल लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि-
आपकी राशि पर गोचर कर रहे बुध का वक्री होना कुछ कार्य बाधा तो ला सकता है किंतु यह अधिक समय तक नहीं रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति,तथा नौकरी में पदोन्नति के भी योग। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
राशि से हानिभाव में बुध का वक्री होना आपको अत्यधिक यात्राएं तो करवाएगा किंतु विदेशी मित्रों अथवा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे उनसे सहयोग भी मिलेगा। इस अवधि के मध्य आपके द्वारा किए गए कार्यों तथा लिए गए निर्णयों का दूरगामी परिणाम निकलेगा। अधिक व्यय के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए ऐसे निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक लेने होंगे। किसी अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करते समय उसके नियम और शर्तों को जांच लें।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से लाभ भाव में बुध कार्य व्यापार में आ रही रुकावट को दूर करने में मददगार सिद्ध होंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से समय अनुकूल है। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता  के लिए और प्रयास करने होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। घर परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग।

11 of 13
राशि
मकर राशि-
राशि से दशम भाव में बुध अतिशुभ फल ही प्रदान करेंगे किंतु, स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहें तो अवसर अनुकूल है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने की दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि-
राशि से भाग्य भाव में बुध के वक्री होने के परिणाम स्वरूप हो सकता है। आपके धर्म कर्म के मामलों में अड़चनें आए किन्तु पठन-पाठन तथा घूमने फिरने में मन अधिक लगेगा। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर कठिन से कठिन हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे और ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो पूर्णतः सफल भी रहेंगे। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत अति अनुकूल रहेगा। नए कार्य का आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से अष्टम भाव में बुध का वक्री होना आपके लिए काफी मिले-जुले फलदायक सिद्ध होगा। मान सम्मान की दृष्टि से तो यह गोचर अति अनुकूल रहेगा आपके लिए किसी बड़े पुरस्कार की घोषणा भी हो सकती है। वक्री बुध का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, पाचन तंत्र की बीमारियों तथा चर्मरोग से सावधान रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें