फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: बुध का मीन राशि में प्रवेश, जानिए किन-किन राशियों के लिए खुशखबरी

Wed, 31 Mar 2021 08:23 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Mercury transit 2021: राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले चंद्रपुत्र बुध 31 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में ये 16 अप्रैल की रात्रि 8 बजकर 54 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। मीन राशि में ये नीच राशिगत संज्ञक माने गए हैं। ये चंचल भ्रमणशील और मिलनसार ग्रह के रूप में जाने जाते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से बुध जातक को चर्म रोग, पेट संबंधी विकार तथा सर्वाइकल के दर्द से संबंधित समस्याओं से अधिक परेशान कर सकते हैं। 

इनके शुभ प्रभाव के परिणामस्वरुप जातक विद्वान, दार्शनिक, लेखक, कवि, शोधपरक कार्य, शल्य चिकित्सा, गणितज्ञ, ज्योतिष विज्ञान, शिक्षण कार्य, बैंकिंग के क्षेत्र, तथा कानून के क्षेत्र में अच्छी ख्याति प्राप्त करता है। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध, कन्या राशि में उच्चराशि तथा मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से बारहवें भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है ऐसे में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें, भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी तनाव रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से लाभस्थान में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। व्यापारियों के लिए तो समय अपेक्षाकृत और अच्छा रहेगा। मकान वाहन के क्रय का योग। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल लाभ उठाएं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से दशम भाव में बुध अप्रत्याशित रूप से कार्यक्षेत्र का विस्तार करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफलता की संभावना और बढ़ जाएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक जिम्मेवारी तथा पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिला-जुला रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी किंतु कई बार देखा गया है कि ये कार्य फलीभूत होने में विलंब भी करा देते हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से लाभ की उम्मीद। वीजा और नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों अवसर अच्छा है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए बुध स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशान कर सकते हैं चर्म रोग, पेट संबंधी विकार, दवाओं के रिएक्शन, तथा एलर्जी से हमेशा सावधान रहना होगा। किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है जबकि, आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए बुध अच्छा फल ही प्रदान करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत रहेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित रुके कार्य संपन्न करना चाहे तो अवसर अनुकूल है। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना भी सफल रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से छठे भाव में गोचर करते हुए बुध स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव डालेंगे ही गुप्त शत्रुओं की भी अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में भी सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना अधिक रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए पढ़ाई में और समय देना होगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से पंचम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। स्मरण शक्ति बढ़ेगी। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहांतक कि, प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से लाभ के योग।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य ही रहेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा। मित्रों अथवा संबंधियों के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। स्थान परिवर्तन भी करना चाह रहे हों तो प्रयास करें। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। मकान एवं वाहन के भी क्रय का योग। 

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से तृतीय भाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव लाएंगे। अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रण में रखकर कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। ट्रस्टों तथा अनाथालय में दान पुण्य भी करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। 
 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से धन भाव में गोचर करते हुए बुध अच्छा फल ही प्रदान करेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन से कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। महिलाओं के लिए इनका प्रभाव अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। पड़ोसियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध नीचराशिगत संज्ञक माने गए हैं। स्वास्थ्य के प्रति हमेशा चिंतनशील रहें। खान-पान का ध्यान रखें। अन्यथा पेट संबंधी विकार परेशान कर सकता है। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए इनका प्रभाव सर्वोत्तम रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें