फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Nakshatra Gochar: 22 अगस्त से तीन राशियों की किस्मत चमकेगी, बुध के गोचर से बढ़ेगी आर्थिक स्थिति

Thu, 31 Jul 2025 12:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Nakshatra Gochar: 22 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध अपने ही नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो बहुत शुभ माना जाता है। यह गोचर तीन राशियों के लिए खास आर्थिक और व्यक्तिगत सफलता लेकर आएगा। बुध का यह प्रभाव इन राशियों के लिए नई संभावनाएं और उन्नति के द्वार खोलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
बुध गोचर - फोटो : amarujala
Budh Ka Nakshatra Parivartan: बुध ग्रह को ज्योतिष में अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना गया है। इसे ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, जो बुद्धि, वाणी, तर्क शक्ति और व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध मजबूत होता है, वे तेज दिमाग, कुशल संवादक और सफल व्यवसायी माने जाते हैं। बुध की स्थिति बदलते ही व्यक्ति के सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार और जीवन के कई पहलुओं पर असर पड़ता है।
Second Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा का साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
इस बार बुध देव 22 अगस्त 2025 को प्रातः 4:29 बजे अपने ही नक्षत्र अश्लेषा में गोचर करेंगे, जो कि कर्क राशि का नक्षत्र है और इसे 27 नक्षत्रों में नौवां स्थान प्राप्त है। बुध का अपने नक्षत्र में प्रवेश करना कई राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। खासतौर पर तीन राशियों के जातकों को इस गोचर का विशेष लाभ मिल सकता है उनकी बुद्धि, तर्क क्षमता, त्वचा संबंधी सौंदर्य और जीवन की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आइए जानें वे तीन राशियां कौन-सी हैं जिन्हें बुध के इस शुभ गोचर से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। 
Shani Guru Shatank Yog: शनि गुरु की युति से होगा शातंक योग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

2 of 4
पुराने समय से चल रहे संपत्ति से जुड़े विवाद भी अब सुलझने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में स्थिरता और शांति लाने वाला रहेगा। जिन लोगों के संबंध अपने माता-पिता, खासकर मां से ठीक नहीं थे, उनके बीच अब आपसी समझ और अपनापन बढ़ेगा। पुराने समय से चल रहे संपत्ति से जुड़े विवाद भी अब सुलझने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी अनुकूल माहौल बनेगा, सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल होगा और काम में मन लगेगा। कारोबार कर रहे लोगों को स्थिरता मिलेगी और जो व्यापारी विदेशों से जुड़े हैं या विदेशी ग्राहकों से लेन-देन करते हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
परिवार में तालमेल बेहतर रहेगा जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति प्रदान कर सकता है। इस अवधि में धन लाभ के योग बनेंगे और निवेश करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में तालमेल बेहतर रहेगा जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। जो लोग व्यवसाय में हैं, उन्हें समझदारी और योजना से लाभ होगा, जबकि नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अगस्त के अंत तक नई नौकरी मिलने की संभावना है। छात्र वर्ग के लिए भी यह समय अनुकूल है, पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा परिणाम अच्छे रहेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह गोचर मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। विशेष रूप से परिवार में चल रही मानसिक अशांति अब कम होगी, जिससे वृद्ध जातकों को राहत महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो उनके करियर को आगे बढ़ाएंगी। वहीं जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए लाभ की स्थिति बनेगी और कुछ लोगों को नई दुकान या व्यापार विस्तार का अवसर भी मिल सकता है। युवा वर्ग में रचनात्मकता बढ़ेगी और वे नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे उनका आत्मविकास भी होगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें