फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit: 7 जून को वृष राशि में बुध का गोचर, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Fri, 02 Jun 2023 10:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2023: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में बुध को तर्क और संवाद का कारक माना गया है। वाणी के कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जून को वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में उनका गोचर 24 जून तक होगा और उसके बाद वो मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होगी। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा ?

June Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का जून मासिक राशिफल
 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके नवम भाव पर होगी। इस भाव में सूर्य के गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपके विरोधी परास्त होंगे। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस समय की गई यात्राओं से आपको लाभ होगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को इस समय तरक्की मिल सकती है। निवेश किया हुआ धन लाभ देने वाला होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और बुध का गोचर अब आपके लग्न में ही होगा। बुध के इस गोचर से आपका संवाद बेहतर होगा। इस समय आपको धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर आप निवेश का इंतजार कर रहे थे तो वो आपको मिल सकता है। इस समय प्रेम सम्बन्ध में प्रगाढ़ता का योग दिखाई दे रहा है। इस समय आप अपनी पत्नी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। इस समय आपको धन की आवक अच्छी होगी और खर्च भी सीमित होंगे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध लग्नेश और चौथे भाव के स्वामी होते हैं और अब आपकी राशि के लिए बुध का गोचर बारहवें भाव में होगा। इस भाव से जातक के खर्चों और विदेश यात्राओं का पता लगाया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि छठे भाव पर होगी। इस भाव में बुध के गोचर से आपको व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस समय आपको अपने शरीर में थोड़ा आलस भी महसूस हो सकता है। इस समय आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और समय का सदुपयोग करें। बुध ग्रह गोचर के कारण आप अपनी मां की सेहत को लेकर भी परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए बुध बारहवें और तीसरे भाव के स्वामी होकर के अकारक होने का काम करते हैं। कर्क राशि के जातकों के लिए अब बुध का गोचर आपके एकादश भाव यानी कि लाभ भाव में होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। इस समय व्यापारी वर्ग के जातकों को थोड़ा लाभ होने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। इस समय आप अपने किसी मित्र को प्रेम का प्रस्ताव दे सकते हैं। शेयर मार्केट जुआ सट्टा बाजार में काम कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपने भाइयों और अपने मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्र वर्ग के लिए यह समय बहुत अच्छा है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को इस समय अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और लाभ भाव के स्वामी होकर के लक्ष्मी योग का निर्माण करते हैं। इस समय बुध का गोचर आपके दशम भाव से होगा जो कि कर्म स्थान है। इस भाव में विराजमान होकर अपनी दृष्टि चौथे भाव पर डालेंगे। इस समय बुध के इस गोचर से आपको आशातीत सफलता प्राप्त होने के योग दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी आप उस जिम्मेदारी को पूरी करेंगे। आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो इस समय आपको मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस समय आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है और मां की सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब बुध का गोचर भाग्य भाव यानी कि नवम भाव से होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी। इस समय बुध की कृपा से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आपको इस समय लेखन, मीडिया के कामों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। आप इस समय अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए बेहद अच्छा समय है। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध नवे और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे। इस भाव से जीवन में होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं का विचार किया जाता है। बुध का इस भाव में गोचर आपके लिए थोड़ी परेशानी लेकर के आ सकता है क्योंकि इस भाव में विराजमान बुध की सप्तम दृष्टि आपके दूसरे भाव यानी कि धन भाव पर जा रही है। इस समय इस राशि के जातकों को अपने भाग्य का साथ कम मिलेगा और आपको धन से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती है। इस समय कार्यस्थल पर आपको बेहद सावधानी के साथ चलना होगा और अपने उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद को आपको टालना होगा। 
 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके सप्तम भाव से होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके लग्न स्थान पर होगी जो कि आपके व्यक्तित्व का भाव है। बुध महाराज के इस गोचर से आपको वैवाहिक जीवन में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपने प्रेमी के साथ किसी भी प्रकार की बहस से बचें। इस समय व्यापारी वर्ग को धन के मामले में बहुत सावधानी से चलना होगा। किसी भी नए निवेश करने से पहले किसी योग्य व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इस समय आपके व्यवहार में थोड़ी सी आलस देखा जा सकता है जिससे कि आपको उबरने की आवश्यकता है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं और बुध का गोचर अब आपकी राशि से छठे भाव में होगा। दसवें भाव के स्वामी का छठे भाव में होना आपके कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम आपको नहीं देगा। इस समय आपको जीवन साथी के साथ संबंधों में समस्या आ सकती है। आपके कैरियर के लिए बुद्ध का यह गोचर अच्छा नहीं है। नौकरी में समस्या आपको आ सकती है, हो सकता है कि आपको अपने ऑफिस में कोई ऐसा लक्ष्य दे दिया जाए जिससे आप प्राप्त ना कर पाए और उसके कारण आपको बदनामी का सामना करना पड़े। आर्थिक स्थिति के लिहाज से इस दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप के खर्चे बढ़ जाएंगे और आपकी बचत कम होगी।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं और अब पंचम भाव यानी कि संतान और प्रेम के भाव में उनका गोचर होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि अब आपके एकादश यानी कि लाभ भाव पर होगी। बुध के इस गोचर से आप किसी को प्रेम का इजहार करते हुए नज़र आ सकते हैं और उसमे आपको सफलता मिलेगी। यह समय शेयर मार्किट में काम कर रहे जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को इस समय अच्छा फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। 
 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध पांचवेंऔर आठवें भाव के स्वामी होते हैं और अब बुध का गोचर आपके चौथे स्थान से होगा जिससे की मां और मानसिक शक्ति का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी जो आपके कर्म का भाव है। पंचमेश के चौथे भाव में गोचर करने के कारण इस समय आप अपने परिवार या फिर अपने बच्चे के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आठवीं भाव के स्वामी का चौथे भाव में गोचर आपको थोड़ी मानसिक परेशानी दे सकता है। इस समय ऐसा भी हो सकता है कि आपने कार्यस्थल पर आपको अपने सहयोगियों का अपने मित्रों का सहयोग ना मिले जिससे कि आपका मन खिन्न रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए अच्छा समय है। छात्र वर्ग को भी पढ़ाई में सफलता मिलने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध महाराज चौथे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और अब आपके लिए बुध का गोचर तीसरे भाव में होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि आपके नवम भाव पर होगी जोकि भाग्य का भाव है। बुध के इस गोचर से आप अपनी पत्नी के साथ किसी वेकेशन पर जा सकते हैं। इस समय आप के धार्मिक यात्रा करने के योग बने हुए हैं। बुध के इस गोचर से आपके पिता के साथ जो भी आपके मतभेद थे वह दूर हो सकते हैं। इस समय आपको अपने पिता से धन की मदद मिल सकती है जिससे कि आपका कोई नया काम शुरू हो सके। मीडिया की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। तकनीकी शिक्षा से जुड़े हुए लोग जनसंचार से जुड़े हुए लोग राजनेता सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को भी इस समय प्रसिद्धि प्राप्त होने के योग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें