फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 का पहला ग्रह परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा बुध और शनि का असर

Sat, 06 Jan 2018 10:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साल 2018 में पहला ग्रह परिवर्तन होने जा रहा है। 6 जनवरी 2018, शनिवार को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन है। शनिवार को बुध वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगें। 8 जनवरी को शनि अस्त से उदय की ओर बढ़ेंगे, ऐसे में बुध का धनु राशि में गोचर किन राशियों के शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राश‌ि
मेष- बुध का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए निराशा पूर्ण रहेगा क्योंकि यहां शनि पहले से ही विराजमान हैं। यह राशि परिवर्तन संपत्ति के मामलों को लेकर विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है इसलिए यह समय थोड़ा सचेत रहने का है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष
वृष- बुध और शनि के संयोग होने के कारण इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन शुभ होने जा  रहा है। कई जगहो से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। राजनीति और  व्यापार से जुड़े जातको के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
मिथुन- मिथुन राशि के जातको के लिए यह परिवर्तन अपने चाहने वालों के बीच में मतभेद बढ़ा सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह गोचर शुभ साबित होने वाला है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क- सेहत अच्छी रह सकती है क्योंकि आप पिछले कई महीनों से बीमारी से ग्रस्त  चल रहे थे। इस दौरान अपने विरोधियों पर आप हावी रह सकते है। धन लाभ के आसार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सिंह- पिछले कई महीनों से किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति में होने की वजह से कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं बुध के धनु राशि में आने से असमंजस दूर हो जाएगा। विवाहित दंपति संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या- कन्या राशि वालों को आने वाले समय में वित्तीय लाभ होने की संभावना है। अगर आप बचत नहीं कर पा रहे हैं तो ज्यादा से ज्यादा निवेश करें। संपति संबंधी कार्य करने वालों को लाभ होगा।

8 of 13
तुला राश‌ि
तुला-इस समय आप अपना व्यवसाय बढ़ाने की सोच सकते हैं। धनु राशि में शुक्र के प्रभाव के कारण विदेश यात्रा की जा सकती है। डांस एवं एक्टिंग क्षेत्रो से जुड़े लोगों के लिए कमाई का समय है। व्यावसायिक हिस्सेदार लाभ कमा सकते हैं।

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक- कामकाज की नजर से यह परिवर्तन इस राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकते है जिसकी वजह से आपकी आमदनी बढ़ सकती है  हालंकि सेहत के मामले में सावधान रहने की जरुरत है।

10 of 13
धनु राश‌ि
धनु- बुध का परिवर्तन आपकी राशि में हो रहा है। बुध व शनि के एक साथ होने से यह समय धनु राशि के जाकको के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। धन लाभ के प्रबल संकेत है। आपको रोमांटिक जीवन में अच्छे दिन आएंगे।

11 of 13
मकर राश‌ि
मकर- बुध का धनु राशि में परिवर्तन मकर राशि वालों के खर्चों में बढ़ोत्तरी ला सकता है। लेन-देन के मामले में विवाद की स्थिति बन सकती है । जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नाम और शोहरत बढ़ेगी। शुभ कार्य पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में अपने हुनर से लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुंभ-कुंभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह का परिवर्तन लाभ में बढ़ोत्तरी के संकेत है। धन लाभ के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि
मीन- मीन राशि वालों के लिए बुध का धनु राशि में गोचर अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। कानूनी रुप से विरोधियो पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। वित्तीय स्थिरता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें