सभी नौ ग्रहों में बुध को राजकुमार की पदवी प्राप्त है। बुध ग्रह 7 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां यह 25 अप्रैल तक रहेंगे। फिर इसके बाद दोबारा राशि परिवर्तन करते हुए मेष राशि में भ्रमण करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन राशि बुध की नीच राशि होती है, वहीं जब बुध कन्या राशि में जाते हैं तो उच्च के माने जाते हैं। जब भी बुध उच्च राशि में जाते हैं तो इसका परिणाम सभी के लिए शुभ माना जाता है जबकि नीच राशि में गोचर से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर बुध के मीन राशि में जाने से कैसा असर देखने को मिलेगा....