फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit 2020: 25 मई को बुध बदलेगा अपनी चाल, जानें किसे होगा फायदा और किसे नुकसान

Wed, 20 May 2020 12:04 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
बुध ग्रह - फोटो : social media
25 मई को बुद्धि, विवेक, तर्क, संवाद एवं चातुर्यता का कारक बुध ग्रह अपनी वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जो 2 अगस्त तक इसी राशि में स्थित रहेगा। मिथुन बुध की ही राशि है और कोई भी ग्रह अपनी राशि में उच्च का माना जाता है। बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर इस प्रकार से पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष राशि
बुध का गोचर आपकी संवाद शैली को मजबूत करेगा। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। इस समय आप अपने धन की बचत कर पाने में कामयाब हो सकते हैं।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि
बुध का गोचर आपकी राशि में होगा। इस दौरान आपको बढ़िया परिणाम मिलेंगे। लाभ होने की प्रबल संभावना है। यहां बुध के साथ सूर्य समाज में आपको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाएगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि
इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। बुध आपके खर्चों को बढ़ाएगा। ऐसे में आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। परंतु दूसरी ओर अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। नौकरी-पेशे में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि
बुध का गोचर आपके लिए अच्छा होगा।  जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई शुभ समाचार भी प्राप्त कर सकते हैं। अपने अहं पर काबू रखें। घर में बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि
बुध का गोचर कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। इस दौरान आपको न केवल कार्य क्षेत्र में बल्कि समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

8 of 13
rashi
तुला राशि
आप समाज कल्याण के कार्य में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेंगे। लोगों के हित में कार्य करने से आपको शांति मिलेगी। इस अवधि में आपको अपने गुरुजनों का सहयोग और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि
आप गूढ़ विज्ञान विषय में आप रुचि लेंगे। रहस्यों को जानने की इच्छा तीव्र होगी। इस दौरान आपके ननिहाल पक्ष को किसी तरह की आर्थिक हानि हो सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

10 of 13
rashi
धनु राशि
आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप स्वयं को खुशकिस्मत समझेंगे। अगर आप किसी के साथ साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो परिस्थितियां आपके अनुकूल नजर नहीं आएंगी।

11 of 13
rashi
मकर राशि
इस दौरान शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। विरोधियों के षड्यंत्रों से आपको सावधान रहने की जरुरत है। इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपके पास होने की संभावना है।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि
संतान की सेहत का ध्यान रखें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की चिंता होगी। वहीं प्रेम संबंधी मामलों में भी धैर्य से काम लेना होगा। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी। नौकरी-पेशे के लिए भी समय अनुकूल है। बस अपनी मेहनत को न छोड़ें। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। धन बचत कर पाने में सफल होंगे। सुखों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें