फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध का चंद्रमा की राशि में गोचर कल, इन पांच राशियों को मिलेगा नौकरी-करियर में भाग्य का साथ

Tue, 04 Aug 2026 04:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

बुद्धि और व्यापार के दाता ग्रह 5 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बुध का कर्क राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
बुद्धि, वाणी, तर्कशास्त्र, बौद्धिक क्षमता, लेखन और व्यापार के कारक ग्रह बुध हर 15 दिनों के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। बुध 5 अगस्त को मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से देवगुरु बृहस्पति और सूर्य विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में त्रिग्रही और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर किसी न किसी रूप में देखने को मिल सकता है। बुध के गोचर करने से पांच राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आएए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां। 
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
बुध का कर्क राशि में गोचर वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा और सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में जररूत से ज्यादा भागदौड़ हो सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आय में जबरदस्त इजाफा होगा और जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
बुध का कर्क राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति आने वाले दिनों में बहुत ही बेहतर रहेगी। नौकरी की तलाश में अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। करियर में उन्नति और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। 

4 of 6
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। आपकी आय में तेजी से वृद्धि होगी जिसस आपकी आर्थिक लाभ में इजाफा हो सकता है। करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। इस दौरान लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबरें सुन को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा। करियर में उन्नति और सफलता के प्रबल योग देखने को मिल सकता है। नई योजना पर आपको नए-नए अवसर मिल सकते हैं। आपको पूरा लाभ उठाने को मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए मौके बनेंगे जिससे कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत ही अच्छा और लाभकारी रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आप इस दौरान अपनी बुद्धि और कौशल के बल पर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको सफलता और उन्नति मिल सकती है। जो लोग व्यापार में हैं उनको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें