Surya Budh Aur Guru Ki Yuti 2026: आज यानी 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां पहले से ही सूर्य और गुरु मौजूद हैं। इस प्रकार तीनों ग्रहों का एक साथ आना त्रिग्रही योग का निर्माण करेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग विशेष महत्व रखता है और कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान धन लाभ, करियर में उन्नति और व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है।