फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Transit: बुध का कर्क राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा वरदान, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

Sun, 25 Jul 2021 05:43 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit
Mercury Transit In Cancer 2021: शुभ ग्रह बुध 25 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 38 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 9 अगस्त की मध्यरात्रि तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कर्क राशि में गोचर करते समय ये अपने आपको असहज महसूस करते हैं इसलिए जिन जातकों की जन्म कुंडलियों में ये केंद्र अथवा त्रिकोण में गोचर कर रहे होंगे उन्हें अपने कार्य-व्यापार बहुत सोच विचार कर निर्णय करने होंगे अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखते हुए कटु बोलने से बचना पड़ेगा। जिनके लिए अशुभ भाव में भ्रमण कर रहे होंगे उनके लिए उतने नुकसानदेय नहीं रहेंगे। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध कन्या राशि में उच्चराशि तथा मीनराशि में नीचराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य ही रहेगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है किंतु मकान-वाहन के क्रय का योग बनेगा। जमीन जायदाद से जुड़े अन्य मामलों का भी निपटारा होगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति तथा कार्य क्षमता का पूर्ण सदुपयोग करें और उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। भावनाओं में बहकर निर्णय लेंगे तो नुकसान में रहेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता वाला रहेगा। कार्य योजनाओं को गोपनीय रखते हुए अपनी जिद्द एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगें तो अधिक सफल रहेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए परिणाम और भी सुखद रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। किसी न किसी कारण से मानसिक अशांति रहेगी किंतु कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। मकान अथवा वाहन के भी क्रय का योग। शादी- विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु अपनी ऊर्जाशक्ति तथा कुशल प्रशासनिक क्षमता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रण में कर लेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से  अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। कार्य व्यापार में आर्थिक हानि से बचें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। लेखन पठन-पाठन तथा शोधपरक कार्यों में और अधिक सफलता मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी प्रेमविवाह भी कर सकते हैं।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। सोची-समझी सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होंगी। यहांतक कि नया व्यापार भी आरंभ करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। न्यायिक मामले आपके पक्ष में आने के संकेत। 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा यद्यपि, कार्य के आरंभ में कुछ सुस्ती रहेगी लेकिन बाद में आप सफलता के चरम तक पहुंचेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अध्यात्म के प्रति भी गहरी रुचि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। एक बार जिस कार्य का संकल्प कर लेंगे वह पूर्ण होगा इसलिए, अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए उसे अंतिम रूप दें।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कार्य-व्यापार में कहीं-कहीं बहुत लाभ होगा तो कहीं नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। कार्ययालय में भी विवादों से बचें। स्वास्थ्य विशेष करके दवाओं के रिएक्शन, चर्म रोग तथा पेट संबंधी विकार से परेशानी बढ़ सकती है। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला ही रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए तो ये ग्रह गोचर अच्छी सफलता दिलाएगा किंतु साझा व्यापार करने से बचना पड़ेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद किंतु कहीं न कहीं अपने  निर्णय के कारण आप विवादों में आ सकते हैं इसलिए सावधान रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव स्वास्थ्य के मामलों में कुछ चिंता पैदा करेगा किंतु न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें और किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे ऐसे में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव प्रतियोगिता में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए तो किसी वरदान से कम नहीं है किंतु यह भी संभव है कि उनके स्वभाव में उग्रता आ जाए इसलिए इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें। कार्य व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें