फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 20 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Mon, 20 Apr 2020 01:40 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 20 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, 20 अप्रैल 2020 का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी का गुस्सा आज सातवें आसमान रहेगा। उनके गुस्से को शांत करने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
प्रेम जीवन अच्छा चलेगा और अपने प्रिय से दिल की बातें कहेंगे। फेसबुक, टि्वटर और टिक टॉक पर अधिक समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है जिसे आपको जीवनसाथी से बात करके दूर करने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी आपको सहयोग करेगा और उनके द्वारा आपको कोई ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके बहुत काम आएगी। प्रेम जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ी सतर्कता बरतने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आपके प्रिय से किसी बात को लेकर तीखी बहस हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज अपने जीवनसाथी से मन की बात साझा करने के अवसर मिलेंगे, जिससे आपका रिश्ता सुधरेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ निराशा हो सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन में कड़क रवैया अपनाना अच्छा नहीं। शांति से काम लें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छा समय मिलेगा। आप कोई कविता लिखकर अपने प्रिय को प्रपोज कर सकते हैं और उन्हें खुश रखने की कोशिश करेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा और अपने जीवन साथी को कैसे खुश रखना है, आपको भली भांति आता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी का व्यवहार आप को चिंतित कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें आ सकती हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा होने से कुछ समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी आपसे खुश रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में खूबसूरत पलों का आनंद लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रिय को दिल की बात बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वह खुद ही अपनी ओर से इजहार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें