कुंभ
तीसरे भाव में बुध का गोचर आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस अवधि में आपके प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होकर कार्य करेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यापार को नई दिशा देने में मदद करेंगे।