फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 17 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Fri, 17 Apr 2020 07:13 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 17 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
शुक्रवार के दिन आपको प्रेम संबंधी मामलों अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय आपको पसंद करेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उनका व्यवहार बाधा बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय अपने दिल के राज आपके सामने स्पष्ट करेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में स्नेह बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांस के लिए जाना जाएगा और आप यदि शादीशुदा हैं तो जीवन साथी की बिगड़ती हुई सेहत आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को निराशा से मुक्ति मिलेगी। घरेलू जीवन में जीवनसाथी बढ़चढ़कर भूमिका निभाएगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
आपका ध्यान अपने जीवनसाथी पर होगा और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। सफल जीवन का आनंद लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज झगड़े से बचना चाहिए। प्रियतम आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में आएंगी और आप दोनों के बीच चली आ रही समस्याओं में कमी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
जो लोग प्रेम जीवन में हैं शुक्रवार को उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम की ओर से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। वहीं जो शादीशुदा जीवन में हैं, उन्हें भी आज शुभ परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। प्रियतम को आपके प्यार पर शक हो सकता है या वह आपसे शिकायत कर सकता है कि आप उन्हें उनके हिस्से का वक्त नहीं देते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन में आज रोमांस के अवसर आएंगे। सोशल मीडिया के जरिए प्रियतम से बातचीत होगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे। वैवाहिक जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे समय की अनुभूति होगी। अपने प्रिय को प्रसन्न रखने के लिए उनसे फोन पर बातचीत करते रहें।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन में कुछ समस्या बनी रहेगी। आज प्रियतम का मूड भी कुछ उखड़ा उखड़ा लग सकता है। उनकी भावनाओं को समझने की कृपा करें। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें