फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि में बुध देव के राशि परिवर्तन से होगा इन पांच राशियों का कल्याण, जानें सभी राशियों पर प्रभाव

Fri, 05 Mar 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
महाशिवरात्रि में बुध का कुंभ राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व 11 मार्च को है। यह पावन पर्व भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की जाती है और गंगा जल एवं पंचामृत से शिवजी का अभिषेक किया जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार शिव योग में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। साथ ही बुद्धि और वाणी के कारक बुध देव महाशिवरात्रि पर अपनी राशि बदल रहे हैं। इस दिन बुध ग्रह मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं बुध के इस गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
आपके आर्थिक पक्ष में और मजबूती आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य था बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम हालातों को भी सामान्य कर लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
आपके भाग्य में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। दैनिक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। लेकिन आगे चलकर इन कामों से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसम परिवर्तन से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। जमीन ज्यादा से जुड़े मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक तंगी से बचें। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। कार्य व्यापार में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सही करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
बुध का यह गोचर आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इस अवधि में आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पुरानी बीमारियां ठीक होने लगेंगे। आसपास के शत्रुओं से सतर्क रहें। सोच-समझकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
बुध का गोचर आपके जीवन में सुख-शांति को लेकर आएगा। नौकरी व्यापार में लाभ होगा। मित्रजनों से भी सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
माता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी चल अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। मित्रों और संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन यात्रा सावधानी पूर्वक करें।

10 of 13
राशि
धनु राशि
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्र और भाई-बहन आपकी मदद करेंगे। जो निर्णय लेंगे उसी में पूर्णरूप से सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। 

11 of 13
राशि
मकर राशि
आपकी आर्थिक तरक्की होगी। अपनी वाणी कुशलता एवं सौम्य स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है। 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति सम्मान सम्मान की वृद्धि होगी केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
बुध के गोचर से आपके व्यय में बढोतरी होगी। आर्थिक फैसले सावधानी से लें। कोर्ट कचहरी के मामले अथवा झगड़े विवाद भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें