फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: बुध के साथ बना बुधादित्य योग, जानिए सभी राशियों पर क्या होगा असर

Sat, 25 Apr 2020 01:03 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 14
Mercury transit 2020
युवराज बुध 25 अप्रैल की प्रातः 2 बजकर 31 मिनट पर अपनी नीच राशि मीन की यात्रा समाप्त करके मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे, यहाँ से ये उच्चाभिलाषी होते हुए नीच राशि से मुक्त हो जाएंगे। मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही ये वहाँ पहले से ही विराजमान सूर्य के साथ युति करेंगे और 9 मई की सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के राशि परिवर्तन के समय सूर्य मेष राशि में 11 अंश का भोग कर चुके होंगे और बुध शून्य अंश से शुरुआत करेंगे। इस प्रकार सूर्य और बुध के मध्य की दूरी 11अंश से भी अधिक रहेगी और यह विशुद्ध बुधादित्य योग निर्मित होगा।
विज्ञापन

2 of 14
बुध ग्रह - फोटो : social media
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूर्य और बुध के द्वारा निर्मित बुधादित्य योग बनने अथवा इसके पूर्णफलीभूत होने के लिए सूर्य और बुध के मध्य की दूरी 10 अंश से अधिक होनी चाहिए। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में यदि सूर्य और बुध एक साथ हैं तो यह योग निर्मित होता है जो अति शुभ फलदाई होता है इस योग में उत्पन्न जातक विद्वान, धनी, मानी और यशस्वी होता है किंतु ज्योतिषी को फलादेश करते समय इनके मध्य की अंशात्मक दूरी का भी गहन अध्ययन करना चाहिए। सभी बारह राशियों पर बुधादित्य योग का प्रभाव कैसा रहेगा, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

3 of 14
राशि
मेष राशि- आपकी राशि पर बनने वाला यह योग किसी वरदान से कम नहीं है विशेष करके यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हो तो यह अच्छा है। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। रुका हुआ धन आएगा तथा समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के योग।

4 of 14
राशि
वृषभ राशि-  आपकी राशि के बारहवें भाव में बना हुआ यह योग मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा। अत्यधिक खर्चे से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है किंतु, विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन की दृष्टि से यह अवसर अनुकूल है। विदेश प्रवास के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर का लाभ उठाएं। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, दुर्घटना से बचें।
विज्ञापन

5 of 14
मिथुन
मिथुन राशि- आपके लाभभाव में बना हुआ यह आय के एक से अधिक साधन बनाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही किसी नए कार्य व्यापार का भी आरंभ करना चाह रहे हों तो योजनाओं को अंतिम रूप दे। उच्चाधिकारियों से संबंध न बिगड़ने दें और परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद भी ना होने दें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी और नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

6 of 14
राशि
कर्क राशि- राशि से दशम भाव में बनने वाला यह योग आपके लिए कार्य व्यापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा। आपके लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। प्रतियोगियों के लिए सरकारी सर्विस में आवेदन हेतु समय बेहतर रहेगा, यद्यपि माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति यह योग कुछ प्रतिकूल रह सकता है किन्तु, शासन सत्ता का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता का ग्राफ उपर ही रहेगा।
विज्ञापन

7 of 14
राशि
सिंह राशि- राशि से भाग्यभाव में निर्मित होने वाला यह योग धर्म-कर्म और समाज सेवा के प्रति आपका रुझान अधिक रखेगा। विदेश यात्रा से संबंधित कार्यो का निपटारा करना चाहें अथवा कोई भी निर्णय लेना चाहें वह आपके पक्ष में रहेगा। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए भी संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। अपने साहस के बल पर विषम हालात को सामान्य भी कर लेंगे किंतु जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें।

8 of 14
राशि
कन्या राशि- राशि से अष्टम भाव में बनने वाला यह योग मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। ये योग स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल भी रह सकता है इसलिए अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षडयंत्र का शिकार होने से बचे। जहां तक हो सके उच्चाधिकारियों से मतभेद न पैदा होने दें। इसी योग के फलस्वरूप आप साहसी होंगे और विषम परिस्थितियों से लड़कर विजय भी प्राप्त करेंगे जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

9 of 14
राशि
तुला राशि- राशि से सप्तम भाव में बनने वाला यह योग आपके लिए सौभाग्य सूचक सिद्ध होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चैतन्य रहें, शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। दैनिक व्यापारियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है अतः अपने व्यापार की वृद्धि के लिए अहर्निश प्रयास करते रहें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा प्रतियोगी छात्रों के लिए सरकारी सर्विस में आवेदन की दृष्टि से अवसर अनुकूल है।

10 of 14
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से छठे शत्रुभाव में यह योग आपको तो शत्रुमर्दी बनाएगा ही किसी नई योजना को क्रियान्वित करने का अवसर भी प्रदान करेगा किन्तु ये योजना जबतक पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक न करें अन्यथा बाधा की संभावना अधिक रहेगी। अवधि के मध्य कर्ज़ के अधिक लेन-देने से बचें। ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा और कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संयोग फिर भी गुप्त शत्रुओं से बचें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

11 of 14
राशि
धनु राशि- राशि से पंचम विद्या भाव में यह योग विद्यार्थियों के लिए तो अच्छा है ही नौकरी के लिए आवेदन करने वाले प्रतियोगियों के लिए भी अति उत्तम सिद्ध होगा। शोधपरक एवं रचनात्मक कार्यों में किसी बड़ी सफलता के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी, यदि प्रेम विवाह भी करना चाहेंगे तो बाधा दूर होगी। काफी दिनों से चली आ रही आपकी संतान के प्रति चिंता भी निर्मूल सिद्ध होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग।

12 of 14
राशि
मकर राशि- राशि से चतुर्थ भाव में बनने वाला यह योग मिलाजुला फल कारक रहेगा। कुछ पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति के संकेत इसलिए आपसी झगड़े विवाद को बढ़ने न दें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। विदेशी मित्रों अथवा विदेशी कंपनियों से सहयोग अथवा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।

13 of 14
राशि
कुंभ राशि- राशि से पराक्रम भाव में बनने वाला यह योग आपको ऊर्जावान बनाएगा, किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा निर्णय लेना हो तो उसमें दृढ़ता से लगे रहें सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए परिवार के बड़े सदस्यों विशेष करके भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

14 of 14
राशि
मीन राशि- राशि से धनभाव में बनने वाला यह योग आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो बनाएगा ही, कहीं से रुका हुआ धन आने का भी संकेत है। यदि ट्रेडिंग का व्यापार कर रहे हों  तो उसमें भी सफलता की उम्मीद अधिक है। स्वास्थ्य विशेष करके आँखों का ध्यान रखें और दवाओं के रिएक्शन का भी खतरा रहेगा सावधान रहें। शोध परक एवं आविष्कारक कार्यों में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें