फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: 29 जनवरी को बुध ग्रह हो रहे उदय, व्यापार में आएगा उछाल, जानिए किसका बदलेंगे भाग्य

Sun, 23 Jan 2022 11:30 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
बुध मकर राशि की यात्रा के मध्य 29 जनवरी की प्रातः 5 बजकर 40 मिनट पर पूर्व में उदय हो रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में मुख्य भूमिका निभाने वाले युवराज बुध मकर राशि की यात्रा के मध्य 29 जनवरी की प्रातः 5 बजकर 40 मिनट पर पूर्व में उदय हो रहे हैं। इनके उदय होने के फलस्वरूप बाजार में छाई मंदी में सुधार आएगा। जिन जातकों की जन्म कुंडली में बुध शुभ भाव में गोचर कर रहे हैं उनके लिए ये सबसे बड़ी खुशखबरी है और जिनके अशुभभाव में गोचर कर रहे हैं उनके लिए उतना अच्छा नहीं कहा जा सकता। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके उदय होने का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में उदय हुए बुध के शुभ प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति में भी किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो यह सर्वोत्तम समय है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपनी योजनाओंको गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में उदय हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय और ग्रह-गोचर अति अनुकूल है।

4 of 13
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशिसे अष्टम आयु भाव में उदय हुए बुध का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव लाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग, एलर्जी तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। झगड़े विवाद से भी बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में उदय हुए बुध शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में सफलता दिलाएंगे। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में उदय हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव लाएंगे यद्यपि, आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा फिर भी इस अवधि के बदले किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। विदेश यात्रा और देशाटन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में उदय हुए बुध आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अवसर और अच्छा है इसीलिए प्रतियोगिता में पूरा ध्यान लगाएं तो सर्वाधिक सफलता के योग। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में उदय हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। भाग्य उन्नति तो होगी ही मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहने के योग।

9 of 13
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में उदय हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिल सकता है। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा।

10 of 13
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में उदय हुए बुध के शुभ प्रभाव स्वरूप आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें।

11 of 13
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए उदय बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों तथा समाज के संभ्रांत लोगों से मेल-जोल और सहयोग बढेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरहके नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

12 of 13
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से बारहवें हानि भाव में गोचर करते हुए बुध अधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे परिणामस्वरुप आर्थिक तंगी भी आ सकती है सावधान रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों सदा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में ही सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और घर आएं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में उदय हुए बुध आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह की सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें