फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercury Retrograde: बुध ग्रह मेष राशि में हुए वक्री, जानिए इसका सभी राशियों के ऊपर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Sat, 22 Apr 2023 10:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर मेष राशि पर यात्रा करते हुए वक्री हो गए हैं। ये पुनः 15 मई को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मार्गी होंगे और 07 जून को  शाम को 7 बजकर 44 पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके वक्री होने का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

Weekly Horoscope (24-30 April): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव सामान्यतः लाभदायक  ही रहेगा क्योंकि सूर्य के साथ इनकी युति कभी भी अशुभ परिणाम नहीं देती बल्कि आपके मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की भी सराहना होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार कर्ज के रूप में उधार देने से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस या किसी दूसरे देश की नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध आय के संसाधनों की वृद्धि करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। नौकरी में पदोन्नति और सम्मान की वृद्धि के योग हैं। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। चुनाव से संबंधित निर्णय लेना हो तो उसके लिए भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध कई अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे किंतु सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। धार्मिक संस्थाओं तथा अनाथालयों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो और अधिक सफल रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्मरोग संबंधी बीमारियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। उतार-चढ़ाव के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। किसी भी तरह की सरकारी कंपनी में अनुबंध आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। सुखद समाचारों के बावजूद किसी भी तरह के साझा व्यापार करने से बचें।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध गुप्त शत्रुओं की वृद्धि करेंगे फिरभी कार्य व्यापारकी दृष्टि से इनका फल अच्छा रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ और अधिक खर्च का सामना करना पड़ेगा। वाहन सावधानी पूर्वक वाहन दुर्घटना से बचें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से कुछ समाचार की प्राप्ति होगी। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से पंचम विद्या भावमें गोचर करते हुए वक्री बुध विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में तो सफलता दिलाएंगे ही प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएंगी। काफी दिनों से चली आ रही संतान संबंधी चिंता दूर होगी विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए प्रयास कर रहे हो तो उसे दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कामयाबियों के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांतिका सामना करना पड़ेगा। कोई भी कार्य बहुत सावधानीपूर्वक सोच विचार करें। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा। दान धर्मके प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की सरकारी संस्था में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा। परिवार में छोटे भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन जल्दी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र के प्रति षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वे भी मदद के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें