मकर राशि-
राशि से कर्मभाव में मार्गी बुध और साथ में बैठे हुए सूर्य, इन दोनों के प्रभाव स्वरूप आपके लिए ये समय वरदान से कम नहीं है। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक होंगे। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना, पदोन्नति या स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना सफल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग के योग।