फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Asta 2025: बुध हो रहे हैं अस्त, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना हो सतर्क

Sun, 18 May 2025 11:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mercury Combust: बुध 18 मई को मेष राशि में अस्त हो रहे हैं और 10 जून को अपनी स्वराशि मिथुन में उदित होंगे। इस दौरान वे अस्त अवस्था में ही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और फिर मिथुन में गोचर करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
Budh Asta 2025: 18 मई 2025 को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं, जो वैदिक ज्योतिष के अनुसार एक अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। खास बात यह है कि इसी दिन राहु और केतु भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे इस दिन ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है, और इनका अस्त होना मानसिक संतुलन, संवाद, फैसलों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है।
Mulank 9: राजयोग लेकर आते हैं मूलांक 9 के जातक, जन्म से ही होता है नेतृत्व का गुण
बुध 18 मई को मेष राशि में अस्त हो रहे हैं और 10 जून को अपनी स्वराशि मिथुन में उदित होंगे। इस दौरान वे अस्त अवस्था में ही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और फिर मिथुन में गोचर करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। कुछ राशियों जैसे वृषभ और कन्या को बुध अस्त के बावजूद सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशियों के लिए यह समय भ्रम, गलतफहमी और निर्णयों में देरी का कारण बन सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन राशियों को इस अवधि में लाभ मिलेगा और किन्हें सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
Rahu Gochar 2025: आज राहु का कुंभ राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
बुध के आपके लग्न में अस्त होने से संवाद और विचार व्यक्त करने में कठिनाई आ सकती है। सेल्स, मीडिया और कला से जुड़े लोगों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा रहेगा। शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे रिश्तों में खटास और निजी समय में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
बुध के बारहवें भाव में अस्त होने से आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे लेकिन बचत करना कठिन हो सकता है। घर की जिम्मेदारियों के चलते धन संचय में परेशानी होगी। जो लोग शेयर मार्केट या ट्रेडिंग से जुड़े हैं, उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सेहत पर असर पड़ सकता है और दवाइयों या इलाज पर खर्च बढ़ सकता है।

4 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
बुध आपके ग्यारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं जिससे आप बातचीत में आक्रामक हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। भाई-बहनों की सेहत और पारिवारिक संबंधों पर भी असर पड़ेगा। मां की सेहत की निगरानी ज़रूरी होगी। निवेश के मामलों में यह समय उचित नहीं है। सामाजिक और प्रेम संबंधों से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
बुध के दसवें भाव में अस्त होने से आपके खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, लेकिन करियर को लेकर असमंजस और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। कामकाज में गलतफहमियों या दस्तावेजी गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। मां का सहयोग और पारिवारिक संतोष की भावना कमजोर रह सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
बुध के नौवें भाव में अस्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्तों में अहंकार की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। उच्च शिक्षा या प्रोफेशनल कोर्स के इच्छुक छात्रों को निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। पिता या बड़ों से संवाद में भी कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
बुध के आठवें भाव में अस्त होने से थकावट और बीमार महसूस हो सकता है। करियर में असंतोष और निर्णयों में भ्रम की स्थिति बनेगी। त्वचा संबंधी या अचानक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से संबंधों में खटास आने की संभावना है, इसलिए बहस से बचें।

8 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
बुध के सातवें भाव में अस्त होने से वैवाहिक जीवन और साझेदारी में समस्याएं आ सकती हैं। भाग्य कमजोर महसूस होगा और आप नैतिक मूल्यों की बजाय धन को प्राथमिकता दे सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना ज़रूरी रहेगा।

9 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
बुध के छठे भाव में अस्त होने से वित्तीय नुकसान और स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका है। कर्ज या शत्रुओं से राहत तो मिल सकती है, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। लेन-देन में धोखाधड़ी की आशंका है। बहस या विवादों से बचना समझदारी भरा रहेगा।

10 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
बुध के पांचवे भाव में अस्त होने से करियर, प्रेम जीवन और शिक्षा में समस्याएं हो सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। छात्रों को प्लेसमेंट या परीक्षा में देरी से निराशा हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा।

11 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
बुध के चौथे भाव में अस्त होने से माता-पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। वाहन या घर से जुड़ी समस्याएं खर्च बढ़ा सकती हैं। विदेश यात्रा करने वालों को दस्तावेज़ों की जांच में सतर्कता बरतनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।

12 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
बुध के तीसरे भाव में अस्त होने से यात्राएं अचानक रद्द हो सकती हैं और छोटे भाई-बहनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। लेखन या संवाद से जुड़े कामों में ध्यान की कमी हो सकती है। प्रेम संबंधों में विवाह का दबाव महसूस हो सकता है और छात्रों को पढ़ाई का दबाव परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
बुध के दूसरे भाव में अस्त होने से वित्तीय लाभ की उम्मीदों में देरी हो सकती है। पार्टनरशिप में नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी और मां की सेहत पर ध्यान देना ज़रूरी रहेगा। घर के वातावरण में अशांति और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए साफ-सफाई और संयम बनाए रखें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें