Benefits of Digital Detox: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हमारा दिमाग कभी सच में “ऑफ” नहीं होता। नोटिफिकेशन की आवाज, स्क्रीन की रोशनी और लगातार चलती बातचीत, ये सब मिलकर हमारे दिमाग को हर पल व्यस्त रखते हैं। इस तरह की जीवनशैली हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। लेकिन सोचिए अगर सिर्फ कुछ समय के लिए आप इस शोर से दूरी बना लें, तो क्या आपका दिमाग खुद को ठीक कर सकता है? वैज्ञानिकों का जवाब है हां, और वो भी बेहद आसान तरीके से।
न्यूरोसाइंस के अनुसार पूरी तरह की शांति हमारे मस्तिष्क के लिए किसी मरहम से कम नहीं है। जब हम कुछ समय के लिए फोन, टीवी और बाकी डिजिटल उपकरणों से दूरी बना लेते हैं, तो दिमाग को आराम मिलने लगता है। यह आराम सिर्फ थकान दूर करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह दिमाग के अंदर नई कोशिकाओं के निर्माण को भी बढ़ावा देता है।