Pisces Yearly Horoscope 2023 Predictions In Hindi
मीन राशि के जातकों के लिए राशि स्वामी गुरु का गोचर अप्रैल अंत तक लग्न में ही रहने वाला है। इस समय आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करने वाला होगा वही पढ़ाई कर रहे जातकों को बेहद ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। गुरु के प्रभाव से दाम्पत्य जीवन में मधुरता होगी वहीं भाग्य में वृद्धि भी होगी। शनि महाराज 17 जनवरी को कुंभ में प्रवेश कर आपके बारहवें भाव को प्रभावित करेंगे जिससे की आपकी साढ़ेसाती की शुरुआत होगी। इस समय धन भाव में विराजमान राहु पर शनि की नीच की दृष्टि से पारिवारिक कलह से दो चार होना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को मेहनत अधिक करनी होगी वही आपकी विदेश यात्रा और विदेश से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। साल के उत्तरार्ध में राहु और केतु का संचरण जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला होगा। 30 अक्टूबर को राहु मीन में और केतु कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। उनके इस गोचर से जीवन में थोड़ी उथल पुथल मची रह सकती है। इस समय आपको लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा वही दांपत्य जीवन में भी कुछ गलतफहमियां तनाव का कारण बनेगी। बाकी ग्रहों का संचरण भी जीवन के अलग अलग पहलु पर प्रभाव डालने वाला होगा जिसका विवरण यहां प्रस्तुत है।