sagittarius
जुलाई-अगस्त
जुलाई माह में आपको अपने करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इस माह आपको अपने मित्रों से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। ननिहाल पक्ष से आपको कोई बड़ा गिफ्ट मिल सकता है। माध मध्य में शुभ ग्रह की युति आपको सफलता प्रदान करने का काम करेगी। इस माह आपको टीम को लीड करने का मौक़ा मिलने वाला है जिसमें आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी हालांकि अष्टम में शुक्र के गोचर के कारण पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा वही ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन देन से भी आपको बचना होगा।
अगस्त माह में भाग्य भाव में सूर्य बुध की युति पर गुरु का प्रभाव आपको राहत देने वाला होगा। इस समय जीवन में किसी गुरु का आगमन आपको संसार के सही मायने समझा सकता है। आप किसी धधार्मिक यात्रा पर जाकर स्वयं को सहज महसूस करेंगे। यह समय मीडिया, तकनीक और जनसंचार से जुड़े जातकों के लिए भी अच्छा रहने वाला है। इस माह रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को बढ़िया मुनाफा होने के योग दिखाई पड़ रहे है। इस माह आप अपने बच्चे की शादी को लेकर थोड़ा चिंतित भी हो सकते है। माह मध्य में सूर्य शनि समसप्तक योग पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता दे सकता है।