फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May Rashifal 2026: मई में इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, करियर को लेकर आएंगी दिक्कतें

Tue, 28 Apr 2026 01:01 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

May Rashifal 2026: मई में जहां कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है, तो कुछ की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। जातकों के तनाव में वृद्धि हो सकती हैं और जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
May Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
May Rashifal 2026: मई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी प्रभावशाली रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलते नजर आएंगे। इसका व्यापक असर राशियों के जीवन पर पड़ेगा। बुध का मेष राशि में अस्त होना, मंगल का उसी राशि में प्रवेश करना, साथ ही शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन आदि महत्वपूर्ण घटनाएं मई में होने वाली है। इसके प्रभाव से कुछ लोगों को जबरदस्त लाभ मिलेगा, तो कुछ को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय धैर्य और समझदारी की परीक्षा लेने वाला भी साबित हो सकता है। इस दौरान अटके काम पूरे, सेहत से जुड़ी परेशानियां व यात्राएं अधिक करनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को मई में थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता रहेगी।

शनि, गुरु और राहु-केतु की चाल से आने वाले समय में बनेगा इन 5 राशियों के लिए राजयोग, मिलेगा अथाह धन
May Month Grah Gochar: मई का महीना लेकर आया ग्रहों की बड़ी हलचल, जानें समय और प्रभाव
विज्ञापन

2 of 4
May Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मई का महीना थोड़ा भारी पड़ सकता है। इस समय कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। कर्क राशि वालों को छोटी-छोटी चीजों में भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कई अनचाही यात्राएं करना आपके लिए तनाव पैदा कर सकता है। कार्यों को समय पर पूरा करने में दिक्कत महसूस होगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है। परिवार या पार्टनर के साथ गलतफहमी से बचना जरूरी होगा।

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन राशि वालों को मिलेगी शनि की विशेष कृपा, बदलेगा भाग्य और बढ़ेगा सुख
विज्ञापन

3 of 4
May Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। थकान, कमजोरी या पुरानी समस्याएं उभर सकती हैं। नए लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि आप हर निर्णय सोच-समझकर लें। पुराने लोगों से मिलकर कुछ नए काम करनी की योजनाएं अटक सकती हैं। इस समय धैर्यवान बने रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कोर्ट के मामले बढ़ेंगे।

May Month Vrat Tyohar: बुद्ध पूर्णिमा और शनि जयंती समेत मई में कई प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन

4 of 4
May Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय नई चुनौतियों के साथ आ सकता है। कारोबार में मंदी या धीमापन देखने को मिल सकता है, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी अपने लक्ष्य पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कला के क्षेत्र में परिणाम न मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन कुछ उलझनों से भर सकता है। 

Vat Amavasya Vrat: कब रखा जाएगा वट अमावस्या व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें