फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May Rashifal 2026: मई में मेष सहित इन 3 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, हर क्षेत्र में करेंगे तरक्की

Wed, 22 Apr 2026 10:46 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

May Month Lucky Rashifal 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, मई का महीना कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आने वाला है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से जातकों को तरक्की और कई सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
May Month Lucky Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
May Month Lucky Rashifal 2026: जल्द मई माह का प्रारंभ होने वाला है, जो ग्रहों-गोचरों की दृष्टि से बेहद खास है। ग्रहों का शुभ प्रभाव कई शक्तिशाली राजयोग भी बनाएगा, जिसका सीधा असर राशियों पर नजर आने वाला है। इस दौरान कई ग्रह राशि परिवर्तन भी करेंगे, जो ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण घटना है। मई में सबसे पहले बुध मेष राशि में अस्त होंगे। इसके बाद मंगल का स्वराशि गोचर होगा यानी वह मेष में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र का मिथुन राशि में गोचर होगा। फिर माह के मध्य में सूर्य वृषभ राशि में अपना स्थान लेंगे। जबकि, बुध का वृषभ राशि में उदय होना भी इस दौरान प्रभावशाली रहेगा। फिर बुध का मिथुन राशि में भी गोचर होगा, जो बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। जातकों को धन लाभ, करियर कामयाबी, निवेश, नौकरी, घर-परिवार में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

साल 2027 में कुंभ राशि वालों को मिलेगी साढ़ेसाती से छुटकारा, इन 2 राशियों को करना होगा इंतजार
Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य योग से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेगा अच्छा रिजल्ट
विज्ञापन

2 of 5
May Month Lucky Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मई का महीना बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय धन लाभ से लेकर आप धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं। परीक्षा प्रतियोगिता के परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल
विज्ञापन

3 of 5
May Month Lucky Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना नए मौके लेकर आएगा। आप मनचाहे कॉलेज में दाखिला पा सकते हैं। व्यापार और रिश्तों के लिहाज से अच्छा समय और भी खास रहेगा। कारोबार में नई शुरुआत आप कर सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। इस माह कई यात्राएं आप कर सकते हैं।

4 of 5
May Month Lucky Rashifal 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मई का महीना भाग्योदय का संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि, इस महीने रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। पद बढ़ने से न सिर्फ आफिस में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी मेहनत और निर्णय क्षमता आपको सफलता दिला सकती है।

Shani Sade Sati: इस साल ही नहीं अगले साल भी इन 3 राशियों को शनि देंगे कष्ट, परेशानियों में होगी वृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
May Month Lucky Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए यह समय शुभता लेकर आएगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों क्षेत्रों में लाभ होने वाला है। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। मकर राशि वालों के अटके काम बनते हुए दिखेंगे। कोर्ट के मामले भी हल होंगे।

Budh Asta 2026: 1 मई से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में आएगा उछाल
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें