फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: कर्क समेत इन 2 राशिवालों के रिश्तों में आ सकती है चुनौती, जानें दैनिक का लव राशिफल

Wed, 22 Apr 2026 07:40 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Love Rashifal: दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। आइए जानते हैं कि 22 अप्रैल का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 22 April in Hindi: दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।  यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।
Shani Uday: 12 अप्रैल को शनि होंगे मीन राशि में उदय, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
May Nakshatra Gochar: अगले महीने बुध ग्रह करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों
विज्ञापन

2 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के साथ सुखद और मनोरंजक माहौल लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है, क्योंकि गलतफहमियों के कारण रिश्तों में दूरी आ सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने साथी से खुलकर बातचीत करें ताकि रिश्तों में सुकून और भरोसा बना रहे।
विज्ञापन

3 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृष राशि के अविवाहित लोगों के लिए किसी नए व्यक्ति से मिलने के योग बन सकते हैं। पुरानी गलतफहमियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी और रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। अपने साथी को समय और ध्यान देना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।

4 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में शांति और संतुलन बना रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधों में भावनात्मक तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपने गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
 
विज्ञापन

5 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  कर्क राशि के जातकों के रिश्तों में कुछ पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं। ऐसे में धैर्य और समझदारी के साथ बातचीत करना बहुत जरूरी रहेगा। अविवाहित लोगों को भी रिश्तों में संयम और सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

6 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय पुराने भावनात्मक घावों को भरने का हो सकता है। नए रिश्तों में जल्दबाजी से बचें और अपनी भावनाओं को संतुलित रखें। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय अपने साथी और परिवार के साथ अधिक समय बिताने का है। इससे रिश्तों में समझ और अपनापन बढ़ेगा। भावनात्मक रूप से अपने साथी से जुड़ने का यह अच्छा अवसर हो सकता है।

8 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि के अविवाहित जातकों के लिए नए रिश्तों के बनने के संकेत हैं। ईमानदारी और स्पष्टता से रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार का सहयोग मिलने से प्रेम संबंधों में स्थिरता और संतुलन आएगा।

9 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक राशि के जातकों के रिश्तों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। अपने साथी से खुलकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है।

10 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि के लिए यह समय रिश्तों को गहराई से समझने और मजबूत करने का है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी खुशियां साझा करें। विवाहित लोगों के संबंधों में तालमेल और मिठास बनी रहेगी।

11 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि के जातकों के रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के योग बन सकते हैं।

12 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि के पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सामंजस्य बेहतर रहेगा। हालांकि कुछ परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंधों का खुलासा भी हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन

13 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। साथी आपकी कोशिशों की सराहना करेगा। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के अच्छे अवसर बन सकते हैं। रिश्तों में पारदर्शिता और संवाद बनाए रखना लाभकारी रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें